Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया में बदला मौसम, अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Bajpai
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 12:55 PM (IST)

    बिहार के खगड़िया जिले में मौसम खराब हो चला है। वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है। वहीं वर्षा भी हो रही है। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। डीएम ने लोगों से घर पर रहने की अपील की है।

    Hero Image
    बिहार के खगड़िया जिले में हो रही लगातार बारिश

    जागरण टीम,  खगड़िया: खराब मौसम को लेकर खगड़िया डीएम आलोक रंजन घोष ने इंटरनेट मीडिया पर बदलते हुए मौसम को देखते हुए अपील जारी की है। उन्होंने कहा है कि कृपया, मौसम ठीक हो जाने तक घरों में ही रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो बाहर न निकलें। बिजली गिरने एवं मौसम खराब रहने की संभावना बनी हुई है। डीएम ने कहा है कि कहीं कोई अप्रिय घटना घटे, तो अविलंब आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपदा कंट्रोल रूम का उन्होंने नंबर भी जारी किया है। टोल फ्री नंबर- 06244-222384 है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर तरफ दुर्गा पूजा को लेकर उमंग व उत्साह है। जगह जगह मेला का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लेकिन सोमवार की दोपहर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिले में रूक-रूक कर वर्षा शुरू हो गई है। डीएम आलोक रंजन घोष ने इंटरनेट मीडिया पर आकर कहा है कि, तीन से पांच अक्टूबर के बीच मध्य से तेज वर्षा एवं तेज हवा चलने की संभावना है। पूजा समिति इसका ध्यान रखें और आवश्यक तैयारी कर लें। मौसम के बदले मिजाज से दशहरा मेला पर वर्षा का ग्रहण लग सकता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    मौसम के बदले मिजाज के साथ सोमवार को जिले के विभिन्न भागों में वर्षा हुई।वर्षा के साथ तेज हवा चलने की संभावनामौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी दो दिन और वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान मध्यम से तेज वर्षा भी हो सकती है। केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से वर्षा को लेकर अलर्ट भी जारी किए गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया की ओर से जारी कृषि मौसम बुलेटिन में भी तीन से पांच अक्टूबर तक वर्षा की संभावना जताई गई है। साथ ही हल्की तेज हवा चलने की संभावना है।

    आज मंगलवार को 15 से 16 किलोमीटर और कल पांच अक्टूबर को 20 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना है। कोटटर्फ रेखा के प्रभाव से तीन से पांच अक्टूबर तक रोज मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार तेज रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हवा 16 से 24 किलोमीटर की रफ्तार में चल सकती है।डा. अनिता कुमार, प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, खगड़िया।