Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khagaria News: हांगकांग से छठ करने अपने ससुराल खगड़िया पहुंची शिवानी, बोली -अब हर साल आऊंगी

    By Nirbhay Kumar JhaEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 03:05 PM (IST)

    छठ को लेकर हांगकांग से शिवानी सिंह सियादतपुर अगुवानी पंचायत स्थित अगुवानी गांव पहुंच चुकी है। अगुवानी गांव की बहु शिवानी सिंह 18 वर्षों से हांगकांग में रह रही है। वे 16 नवंबर को अगुवानी पहुंची। उन्होंने बताया कि यह छठ मैया का आशीर्वाद है कि परेशानियों के बावजूद सकुशल अगुवानी पहुंची। बीते 16 नवंबर को वे फ्लाइट से दिल्ली पहुंची।

    Hero Image
    हांगकांग से छठ करने खगड़िया पहुंची शिवानी (जागरण)

    संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। छठ को लेकर हांगकांग से शिवानी सिंह सियादतपुर अगुवानी पंचायत स्थित अगुवानी गांव पहुंच चुकी है। अगुवानी गांव की बहु शिवानी सिंह 18 वर्षों से हांगकांग में रह रही है। वे 16 नवंबर को अगुवानी पहुंची। उन्होंने बताया कि यह छठ मैया का आशीर्वाद है कि परेशानियों के बावजूद सकुशल अगुवानी पहुंची। बीते 16 नवंबर को वे फ्लाइट से दिल्ली पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लाइट से शाम के छह बजे पटना पहुंची

    जहां से फ्लाइट से शाम के छह बजे पटना पहुंची। वहां से सड़क मार्ग से अगुवानी आई। उनके साथ कनाडा में रह रही उनकी बेटी विदुषी भी आई हुई है। उनकी बेटी कनाडा से बीते 15 नवंबर को ही दिल्ली पहुंच गई थी। जहां से मां के साथ 16 नवंबर को अगुवानी पहुंची।

    शिवानी सिंह के पति प्रवीण कुमार सिंह हांगकांग में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे अपने पुत्र रघुनाथ कुमार के संग 19 नवंबर को पहुंचेंगे। विगत वर्ष प्रवीण की मां रूपा सिंह ने कहा था कि स्वास्थ्य कारणों से अब वह छठ पूजा नहीं कर पाएगी। इसके बाद शिवानी ने यह जिम्मेवारी उठाई। हांगकांग से खगड़िया पहुंच गई। शिवानी ने कहा कि अब हर वर्ष छठ करने ससुराल आती रहेंगी।

    यह भी पढ़ें

    Chhath Pooja 2023: रानी चटर्जी से लेकर अक्षरा सिंह तक, Photos में देखें कैसे छठ पूजा मनाती हैं भोजपुरी अभिनेत्रियां

    Chhath Puja Emergency Number: पटना के हर छठ घाट के लिए इमरजेंसी नंबर जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट एक जगह