अस्पताल में डॉक्टर और कॉलेज में नहीं हैं व्याख्याता : अखिलेश्वर
खगड़िया। परबत्ता पंचायत स्थित तेमथा राका गांव में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले बैठक हुई। ब ...और पढ़ें

खगड़िया। परबत्ता पंचायत स्थित तेमथा राका गांव में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के संयोजक अखिलेश्वर दास ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जाप नेता ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन महीनों से नहीं मिला है। इससे लाभुकों के समक्ष परेशानी है। जाप नेता ने कहा कि महादलितों को पर्चा की जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। प्रखंड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं। कॉलेज में पढ़ाई नहीं होती है। केएमडी कॉलेज में कई विषयों में व्याख्याता नहीं है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी गरीबों को संगठित कर आंदोलन का शंखनाद करेगी। बैठक में दर्जनों लोगों ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मौके पर लूखो देवी, मीना देवी, पूनम देवी, बबीता देवी, संगीता देवी, रानी देवी, कविता देवी, सियाराम शर्मा, उमेश शर्मा, रामचरित्र शर्मा, चंदा देवी, कन्हैया कुमार, संजय कुमार, भोला मंडल आदि मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।