Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेज तीन: शहर के सभी सूअरों को मारा जाएगा, टीम पहुंची खगड़िया

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 08:53 PM (IST)

    जागरण संवाददाता खगड़िया खगड़िया में अब सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू फीवर के संक्रमण की

    Hero Image
    पेज तीन: शहर के सभी सूअरों को मारा जाएगा, टीम पहुंची खगड़िया

    जागरण संवाददाता, खगड़िया: खगड़िया में अब सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू फीवर के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान पटना से शहर में शेष सूअरों को मारने के लिए पांच सदस्यीय टीम खगड़िया पहुंच चुकी है। जो सदर एसडीओ अमित अनुराग की निगरानी में शहर में सूअरों को मारने का काम करेगी। बता दें कि बीते दिनों खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में अचानक बड़ी संख्या में सूअरों की मौत की घटना सामने आई थी। जिसे दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों के होश उड़ गए थे। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने तुरंत इसकी सूचना पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान पटना को दी। इसके दो दिनों के बाद पटना से आई जांच टीम ने बीमार सूअरों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा। कई दिनों के बाद जांच रिपोर्ट आने के उपरांत नगर परिषद क्षेत्र में सभी सूअरों को मारने का आदेश दिया गया। पटना से सूअर को मारने के लिए आई टीम सूअरों के आकलन में लगी हुई है। वहीं सदर एसडीओ अमित अनुराग ने कहा कि शहर में सूअर मारने के लिए बेसिक तैयारी चल रही है। खासकर सूअर की संख्या का सही आकलन नहीं मिल रहा है। जिस कारण परेशानी हो रही है। पशुपालक सूअरों की सही संख्या नहीं बता रहे हैं। वहीं सूअरों को मारने के बाद डिस्चार्ज करने की भी व्यवस्था की जा रही है। एसडीओ ने बताया कि एक सप्ताह में तैयारी पूरी कर सभी सूअरों को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने सूअर पालकों से सूअरों को छुपाने से बेहतर उसका सही संख्या बताने को कहा है। जिससे कि सूअर पालकों को सही मुआवजे मिल सके। छुपाने से न तो मुआवजा मिलेगा और न ही एक भी सूअर अफ्रीकन स्वाइन फ्लू फीवर से बचेंगे। जिससे उनको आर्थिक क्षति भी होगी। इंसेट

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुआवजे के लिए निर्धारित दर

    01- 15 किलोग्राम तक वजन के सूअर का 2200 रुपये

    15- 40 किलोग्राम तक वजन के सूअर का 5800 रुपये

    40- 100 किलोग्राम तक वजन के सूअर का 8400 रुपये

    100 किलोग्राम से अधिक के सूअर का 12,000 रुपये

    एक सौ से अधिक किलोग्राम के सूअर को दवा देकर मारने पर 15,000 रुपये मिलेंगे।