Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम ने हाथ में थामा कचिया और काटी गेहूं की फसल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 10 Apr 2021 07:17 PM (IST)

    जिले में रबी फसल की फसल कटाई जारी है। अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार पंचायत स्तर पर फसल की कटाई करा उत्पादित फसलों का आंकलन किया जा रहा है।

    Hero Image
    डीएम ने हाथ में थामा कचिया और काटी गेहूं की फसल

    खगड़िया। जिले में रबी फसल की फसल कटाई जारी है। अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार पंचायत स्तर पर फसल की कटाई करा उत्पादित फसलों का आंकलन किया जा रहा है। शनिवार को खगड़िया प्रखंड के भदास दक्षिण ग्राम पंचायत में क्रॉप कटिग कार्य का डीएम आलोक रंजन घोष ने जायजा लिया। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय एवं विकास विभाग, द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत प्रायोजित रबी मौसम 2020-21 के अधिसूचित फसल गेहूं की कटनी प्रयोग के तहत प्राथमिक कार्यकर्ता निरंजन हजारी के नेतृत्व में फसल की कटनी कराई गई। फसल कटनी के लिए भदास के अनिल कुमार के खेत का चयन किया गया। फसल कटनी प्रयोग के दौरान रेडम तालिका स्तंभ के आधार पर खेत में 10 मीटर लंबाई एवं पांच मीटर चौड़ाई के आयताकार खंड को चिन्हित कर उक्त खंड में लगे गेहूं की फसल की कटाई कराई गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर डीएम भी मजदूरों के साथ फसल की कटाई करते दिखे। हाथ में कचिया लेकर डीएम ने गेहूं फसल की कटाई की। इस दौरान डीएम ने फसल कटनी प्रयोग के महत्व एवं इसकी प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।

    फसल कटाई के बाद उसका थ्रेस्त्रिग कार्य किया गया। जिससे निकले गेहूं के दाने की तौल की गई। जो वजन में 12.500 किलोग्राम हुआ। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर गेहूं की उत्पादकता 25 क्विटल आंकी गई। तैयार गेहूं को बोरे में सीलबंद किया गया और 10 दिनों तक इसे धूप में सुखाने के बाद सूखे दाने का वजन ज्ञात किया जाना है। डीएम ने कहा कि इस साल फसल की पैदावार अच्छी है। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश, प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार, बीडीओ राजेश कुमार राजन, सीओ अरुण कुमार सरोज, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुनित कुमार, किसान सलाहकार नीलकमल आदि उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner