रो रहा चूल्हा, चक्की भी है उदास
= रसोई गैस से लेकर प्याज-मिर्च तक के दाम बढ़े लोगों का बजट बिगड़ा फोटो 11 से संवाद ...और पढ़ें

= रसोई गैस से लेकर प्याज-मिर्च तक के दाम बढ़े, लोगों का बजट बिगड़ा
फोटो 11 से
संवाद सूत्र, गोगरी(खगड़िया): महंगाई की मार ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है। रसोई घर में कटौती की जा रही है। कई गृहणियों ने कहा कि अच्छे दिन में चूल्हा रो रहा है और चक्की भी उदास है। रसोई गैस से लेकर दाल-सब्जी तक के दाम आसमान छू रहे हैं। जाड़े के मौसम में सब्जियों की कीमतें कम हो जाती थी। पर इस बार सब्जियों की कीमतों में आग लगी हुई है। आलू-गोभी जैसी दैनिक जरुरत की सब्जियों के दाम में भी कम नहीं हुए। आलू अभी भी 25 से 30 रुपये किलो है। गोभी का अच्छा फूल तो 50 रुपये तक बिक रहा है। इस मौसम में टमाटर पांच-दस रुपये किलो हो जाया करता था पर अबकी यह 40 रुपये तक प्रतिकिलो मिल रहा है। प्याज तो जायके की जरूरत है, पर प्याज अभी तक रुला रहा है। आज भी 80 से 100 रुपये किलो प्याज मिल रहा है। लहसुन 200 रुपये किलो है। खड़ा धनिया, मेथी, गोल मरीच, हल्दी, गरम मसाला की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि इन्हें खरीदकर चक्की में पिसवाना काफी महंगा साबित हो रहा है। अब लोग मजबूरी में बाजार की दुकानों में उपलब्ध मसाले ही खरीद लेते हैं। कुल मिलाकर इस महंगाई ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है।
======
घरेलू उपयोग की छोटी-छोटी चीजें महंगी हो गई है। इसका सीधा असर रसोई पर पड़ा है। सलाद से प्याज गायब है। टमाटर भी 30 से 40 रुपये किलो है। रसोई गैस की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है।
सोनी देवी
======
महंगाई की मार ने बजट बिगाड़ दिया है। बजट में संतुलन बनाए रखने के लिए कई आवश्यक खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। प्याज-लहसुन तो अनमोल हो गया है। लगता है लहसुन-प्याज त्यागना पड़ेगा।
अभिलाषा देवी
=====
दिसंबर में भी रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। रसोई घर का बजट बढ़ गया है। साग-सब्जी में भी आग लगा हुआ है। सरकार महंगाई पर रोक लगाएं। आखिर प्याज की कीमत कब कम होगी?
ऋतु मिश्रा
======
कुछ दिनों पहले सरसों का तेल एक सौ रुपये किलो था। अब एक 110-15 रुपये किलो मिल रहा है। रसोई गैस की कीमत में अलग से बढ़ोत्तरी हुई है। काबुली मटर से लेकर दाल तक के दाम में वृद्धि हुई है। दिसंबर में प्याज सौ रुपये किलो बिका। सूखा मिर्च का दाम भी बढ़ रहा है। पहले 160 अब 210 रुपये किलो मिल रहा है।
रानी देवी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।