विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPS बनने से पहले प्रेम विवाह, अब चर्चा में पारिवारिक विवाद; साथ रहने के लिए जद्दोजहद कर रहीं खगड़िया SP की पत्नी

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:11 PM (IST)

खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह का पारिवारिक विवाद बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया ...और पढ़ें

एसपी भानु प्रताप और गेट के बाहर पत्नी। फोटो सोशल मीडिया

एसपी भानु प्रताप और गेट के बाहर पत्नी। फोटो सोशल मीडिया

HighLights

  1. एसपी भानु प्रताप सिंह का पारिवारिक विवाद महिला आयोग पहुंचा।

  2. पत्नी पूजा सिंह ने पति और बेटी के साथ रहने की मांग की।

  3. पूजा सिंह ने एसपी आवास पर पहुंचकर हंगामा किया।

जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह का पारिवारिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच चुका है।

मालूम हो कि भानु प्रताप सिंह और पूजा सिंह का प्रेम विवाह है। इन दोनों की शादी 16 जनवरी 2016 को हुई। उस समय भानु प्रताप सिंह आइपीएस नहीं बने थे। भानु प्रताप सिंह 2021 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। दोनों के छह साल की एक बच्ची भी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी के मूल निवासी बताए जाते हैं, लेकिन उनके स्वजन राजस्थान के भरतपुर, गीता कालोनी में बस गए हैं, जबकि पूजा सिंह राजस्थान के उदयपुर-बाटी, तिवारी का बास गांव की रहने वाली बताई जाती हैं।

सड़क पर आया पारिवारिक विवाद

इधर, दोनों का दांपत्य जीवन विवादों में हैं। मंगलवार की सुबह अचानक पूजा सिंह खगड़िया के संसारपुर स्थित एसपी आवास के गेट पर पहुंच गई। वे गेट खोलने और अंदर जाने को बार-बार कह रही थीं।

उस ओर से गुजर रहे राहगीरों के अनुसार, पूजा सिंह चिल्ला-चिल्लाकर बोल रही थीं, "मुझे गेट के अंदर जाना है। बच्ची और पति से मिलना है।" अंदर से गेट नहीं खुला।

पुलिस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्तें पर बताया कि संभवत: महिला थाना पुलिस उन्हें किसी चिकित्सालय में भर्ती कराने के उद्देश्य से ले गई है। इससे अधिक कुछ पता नहीं है।

पिछले कई महीने से एसपी दंपती के बीच विवाद जारी है। मामले को लेकर पूजा सिंह महिला आयोग भी गई थीं। खगड़िया एसपी इस बीच लंबी छुट्टी पर गए थे। उन्होंने छुट्टी से वापस आकर बीते 20 अक्टूबर को पदभार संभाला।

पति और बच्चों के साथ रहना चाहती हैं पूजा 

इधर इस मामले में कुछेक दिनों पहले खगड़िया एसपी ने बताया था कि पारिवारिक विवाद है। मामला माननीय न्यायालय में चल रहा है।

बताते चलें कि मंगलवार से पहले भी पूजा सिंह ने एसपी आवास के पास पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

इधर अप्सरा, अध्यक्ष, बिहार राज्य महिला आयोग ने दैनिक जागरण को मोबाइल पर बताया कि पूजा सिंह ने आयोग में आवेदन दिया है। जिसके आलोक में खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह को समन भेजा गया है।

समन के आलोक में उन्हें अपना पक्ष रखना है। पूजा सिंह, पति और बच्ची के साथ रहना चाहती हैं। आयोग की कोशिश परिवार बसाने की रहेगी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS भानु प्रताप सिंह? प्रेम विवाह के बाद UPSC में सफलता, अब पत्नी पूजा बेटी से मिलाने के लिए CM आवास पहुंचीं

यह भी पढ़ें- किशनगंज की DPO के पास करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा, पुलिस ने एक साथ 4 ठिकानों पर की छापामारी 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।