जूनियर वालीबाल इंडिया कैंप में परबत्ता के अंकुर का चयन
वालीबाल जूनियर अंडर 19 इंडिया कैंप में परबत्ता का बेटा भाग लेगा। प्रखंड के भरसो पंचायत के किसान देवेंद्र चौधरी के पुत्र अंकुर कुमार का चयन वालीबाल जून ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): वालीबाल जूनियर अंडर 19 इंडिया कैंप में परबत्ता का बेटा भाग लेगा। प्रखंड के भरसो पंचायत के किसान देवेंद्र चौधरी के पुत्र अंकुर कुमार का चयन वालीबाल जूनियर अंडर 19 इंडिया कैंप में हुआ है। दो भाइयों में सबसे बड़े अंकुर इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। गत वर्ष वालीबाल का अंतर जिला खेल बरौनी फ्लैग मैदान में खेला गया था जिसमें अंकुर दूसरे स्थान पर रहा था। इसमें 12 लड़के का चयन हुआ था। इसके बाद पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय खेल के लिए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें उनका चयन अंडर 19 इंडिया कैंप के लिए किया गया। उड़ीसा में तीन माह इंडिया कैंप में चयनित सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंडिया वालीबाल टीम के लिए चयनित किया जाएगा। अंकुर ने बताया कि वालीबाल जूनियर अंडर 19 इंडिया कैम्प में बिहार से दो खिलाड़ी का चयन हुआ है। अंकुर की माता बबीता देवी गृहिणी है जबकि पिता किसान है। प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी ने कहा कि अंकुर के चयन से अन्य खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन होगा। इससे युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। बिहार वालीबाल संघ के जिला सचिव रविद्र झा, संघ के नेता अखिल कुमार राय ने चयन को लेकर अंकुर को बधाई देते हुए कड़ी मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने उम्मीद जताई है। भरसो पंचायत के मुखिया रूप लता देवी, सियादत पुर अगुवानी पंचायत की मुखिया स्मृति कुमारी ने अंकुर के परिवार वालों को बधाई दी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।