विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खगड़िया में पुलिस-एसटीएफ का बड़ा ऑपरेशन, एक लाख का इनामी मिथिलेश महतो मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:06 AM (GMT+05:30)

खगड़िया पुलिस, एसटीएफ और डीआईयू ने संयुक्त कार्रवाई में एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया; वह तिहरे हत्याकांड समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था।

मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ा गया इनामी अपराधी मिथिलेश महतो

मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ा गया इनामी अपराधी मिथिलेश महतो

HighLights

  1. कुख्यात अपराधी मिथिलेश महतो मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

  2. पुलिस, एसटीएफ, डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई खगड़िया में।

  3. तिहरे हत्याकांड सहित कई गंभीर मामलों का आरोपी।

संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया पुलिस, एसटीएफ (STF) और डीआईयू (DIU) की संयुक्त कार्रवाई में जिले के कुख्यात एवं एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मिथिलेश महतो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मुठभेड़ शनिवार की रात चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी-बागमती दियारा के खरैता टोला, बसुलवा बहियार में हुई।

मुठभेड़ के दौरान मिथिलेश महतो के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे दबोच लिया और उपचार के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया है।

तिहरे हत्याकांड समेत कई जघन्य कांडों का आरोपित, दिल्ली में हुई थी उम्रकैद

कुख्यात मिथिलेश महतो खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में घटित तिहरे हत्याकांड समेत कई अन्य गंभीर मामलों का आरोपित है। उसका आपराधिक नेटवर्क बिहार के बाहर भी फैला रहा है और उस पर दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। नौ साल जेल काटने के बाद वह उच्च न्यायालय के आदेश पर बाहर आया था, जिसके बाद फिर से आपराधिक वारदातों में सक्रिय हो गया।

भदास का निवासी है आरोपित, अन्य मामलों को खंगाल रही पुलिस

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदास निवासी मिथिलेश महतो (पिता- स्वर्गीय दिहल महतो उर्फ बिहल महतो) एक शातिर और आदतन अपराधी है, जो कई जघन्य कांडों को अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपित पर दर्ज सभी आपराधिक मामलों का विस्तृत ब्योरा खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- खगड़िया में गरीब चौपाल के मंच से सियासी हमला, तेजस्वी पर बरसे मंत्री संतोष सुमन, आनंद मोहन मामले में भी दिया बयान

यह भी पढ़ें- घर पर खड़ी रही घोड़ी, फिर भी जीत गई वायरल रेस, अनंत सिंह के नदवां में नहीं उतरी खगड़िया की 'राजधानी एक्सप्रेस'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।