Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीतन राम मांझी ने CM नीतीश को घेरा, बताया I.N.D.I.A. को क्यों कहा 'घमंडिया' गठबंधन, बोले- वहां सब PM

    Jitan Ram Manjhi पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव हों या नीतीश कुमार हमने गलत के खिलाफ हर समय आवाज उठाई है। विधानसभा में भी बोलते थे। खासकर ला एंड ऑर्डर पर निश्चित रूप से बोलते थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में बिहार में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। अररिया में पत्रकार विमल की हत्या कर दी गई।

    By Amit JhaEdited By: Yogesh SahuUpdated: Tue, 29 Aug 2023 09:44 AM (IST)
    Hero Image
    जीतन राम मांझी ने CM नीतीश को घेरा, बताया I.N.D.I.A. को क्यों कहा 'घमंडिया' गठबंधन, बोले- वहां सब PM

    Jitan Ram Manjhi : जागरण संवाददाता, खगड़िया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एक बार फिर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है। 

    एक निजी कार्यक्रम में खगड़िया पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने सोमवार को खगड़िया परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला।

    बिहार में कानून-व्यवस्था खराब : मांझी

    उन्होंने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सूबे की सरकार को घेरा। मांझी ने कहा कि आज राज्य में ला एंड ऑर्डर की स्थित क्या है, किसी से छुपी हुई नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) हों या नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हमने गलत के खिलाफ हर समय आवाज उठाई है। विधानसभा में भी बोलते थे। खासकर ला एंड ऑर्डर पर निश्चित रूप से बोलते थे।

    उन्होंने कहा कि आज के समय में बिहार में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। अररिया जिले के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या अपराधियों ने बीते दिनों कर दी थी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की

    उन्होंने आईएनडीआईए की आगामी बैठक पर बोलते हुए भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि वहां तो हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। वहां तो हर कोई अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन किए हुए है।

    उन्होंने कहा कि इसलिए हम लोगों ने इसे ‘घमंडिया’ नाम दिया है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जमकर प्रशंसा की।

    हम मंगल और शुक्र पर जाएंगे : जीतन राम

    मांझी ने कहा कि जब हम एनडीए (NDA) में नहीं थे, उस समय भी बोलते थे, नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी की तारीफ होनी चाहिए। आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

    बहुत जल्द हम विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था (Economy) वाला देश बनने वाले हैं। सबसे कम खर्च में आज हमारा चंद्रयान गया है। बहुत जल्द हम मंगल और शुक्र ग्रह पर जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अब बिहार में दाल नहीं गलने वाली है। इसलिए वे अब देश की राजनीति करने चले हैं।