Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khagaria News: जिले में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, लापरवाही पर स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण

    By Amit JhaEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 06:27 AM (IST)

    डीएम आलोक रंजन घोष स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अब डेंगू की चपेट में चौथम प्रखंड भी आ गया है। यहां शुक्रवार को डेंगू के एक मरीज पाए गए हैं। जो पटना से आए हुए थे। जिन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

    Hero Image
    जिले में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप।

    खगड़िया, जागरण संवाददाता। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। सर्वाधिक प्रभावित खगड़िया शहर है। यहां बड़ी संख्या में डेंगू मरीज होने की बात कही जा रही है। हालांकि शहर में वार्ड वाइज फागिंग कराया जा रहा है। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम आलोक रंजन घोष स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। अब डेंगू की चपेट में चौथम प्रखंड भी आ गया है। यहां शुक्रवार को डेंगू के एक मरीज पाए गए हैं। जो पटना से आए हुए थे। जिन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इससे पूर्व परबत्ता प्रखंड में भी तीन मरीज भी पाए गए थे।

    डेंगू के हर रोज मिल रहे मरीज

    जिले में डेंगू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सदर अस्पताल से मिले आंकड़े के अनुसार जिले में मरीजों की संख्या कल गुरुवार तक 23 के आसपास थी। सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में फिलहाल पांच मरीज भर्ती हैं। सदर अस्पताल के एक वरीय अधिकारी भी डेंगू संक्रमित हैं।

    सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

    जिनका इलाज बाहर चल रहा है। जबकि दर्जनों की संख्या में डेंगू पीड़ित प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। सदर अस्पताल में डेंगू वार्ड तो अवश्य बने हैं, पर यहां व्यवस्था का भी अभाव है। सूत्रों के अनुसार डेंगू वार्ड में मच्छरदानी तक का अभाव है। यहां बेड पर मच्छरदानी तक नहीं लगाए जा रहे हैं।

    इधर सिविल सर्जन डा. अमरनाथ झा का कहना है कि, मरीजों के लिए हर आवश्यक सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। मच्छरदानी की खरीद की गई है। डेंगू वार्ड में बेड पर मच्छरदानी नहीं लगाए जाने को लेकर तीन-चार स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है।