Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलकर पर कब्जे को लेकर हुई रणवीर महतो हत्या, तनाव और दहशत कायम

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jun 2022 07:44 PM (IST)

    संवाद सूत्र बेलदौर (खगड़िया) खगड़िया पुलिस अंधेरे में तीर चलाने में माहिर है। सुदूर काली

    Hero Image
    जलकर पर कब्जे को लेकर हुई रणवीर महतो हत्या, तनाव और दहशत कायम

    संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया): खगड़िया पुलिस अंधेरे में तीर चलाने में माहिर है। सुदूर काली कोसी किनारे अवस्थित रहीमपुर गवास जलकर पर बीते दिनों चौथम थाना क्षेत्र के ठुठी गांव निवासी रणवीर कुमार उर्फ रणवीर महतो की हत्या जलकर विवाद में हो गई। उसे एक-एक कर तीन गोली मारी गई। उसने जलकर पर ही दम तोड़ दिया। रणवीर कुमार जेल में बंद कुख्यात रवि महतो का चचेरा भाई था। वह भी चौथम थाने के आ‌र्म्स एक्ट के एक मामले का आरोपित था। इस हत्याकांड के बाद काली कोसी किनारे एक बार फिर गैंगवार की चर्चा है। जलकर विवाद में खूनी घटनाएं दियारा इलाके में पूर्व में भी घटित हो चुकी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है। बेलदौर के कई जलकरों पर अपराधी गिरोहों की निगाह है। जानकारी के मुताबिक जिस जलकर पर रणबीर की गोली मारकर हत्या की गई है, उस जलकर पर मछुआरे के बजाय अपराधियों का कब्जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2002 से पूर्व जलकर का बंदोबस्त हुआ करता था। लेकिन बाद में उस जलकर पर शिकार माही का अधिकार मछुआरों को दे दिया गया। जिसके बाद दबंगों, अपराधियों की नजर जलकर पर पड़ गई। ग्रामीणों की माने तो 2002 से 2004 के बीच एक दबंग पूर्व मुखिया का जलकर पर कब्जा रहा। इस बीच रवि महतो गिरोह के सक्रिय होने के बाद पूर्व मुखिया ने आपस में समझौता कर लिया। दोनों जलकर को दो भागों में बांटकर शिकार माही करते आ रहा हैं। मछुआरा सिर्फ मजदूर बन तमाशा देखता आ रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो जिस जलकर पर रणबीर महतो की गोली मारकर हत्या की गई, उस जलकर पर रवि महतो का कब्जा है। जानकारी अनुसार कुछेक दबंग मछुआरे को यह रास नहीं आया और रणवीर महतो की हत्या कर दी। इस मामले में दो नामजद किए गए हैं। जो तिरासी गवास के हैं। अज्ञात पर भी मामला दर्ज है। लेकिन अब तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार करने में सफल नहीं हुई है। बेलदौर थाना अध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें