Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics में अब प्रियंका गांधी की इंट्री... 26 सितंबर को खगड़िया में जनसभा करेंगी Priyanka Gandhi

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    Priyanka Gandhi भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बिहार के खगड़िया में 26 सितंबर को जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ने प्रियंका गांधी के जनसभा की पुष्टि करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह कमर कस रखी है। खगड़िया में प्रियंका गांधी की जनसभा जिला मुख्यालय स्थित संसारपुर खेल मैदान संभावित है।

    Hero Image
    Congress MP Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बिहार के खगड़िया में 26 सितंबर को जनसभा को संबोधित करेंगी।

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। Congress MP Priyanka Gandhi बिहार चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की अगुआई वाली राजद के साथ महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर फंस रहे पेच के बीच कांग्रेस ने अपनी सधी चाल चली है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 26 सितंबर को खगड़िया आ रही हैं। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी के बिहार आगमन की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डा. चंदन यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि संभावित सभा स्थल खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित संसारपुर खेल मैदान होगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. अविनाश कुमार अविनाश ने दैनिक जागरण को बताया कि प्रियंका गांधी की 26 सितंबर को खगड़िया में जनसभा को लेकर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना से औपचारिक सूचना दी गई है।

    गंगा में नहाने गए बिजली कर्मी की मौत, शव की तलाश जारी

    बड़हिया (लखीसराय) : बड़हिया कालेज गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करने के दौरान एक बिजली कर्मी की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी 28 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह बड़हिया पावर सबस्टेशन में एसबीओ के पद पर कार्यरत थे।

    जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कुंदन अपने सहयोगियों के साथ गंगा स्नान करने घाट पर पहुंचे थे। स्नान के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। अभी तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भी शव की तलाश में जुट गई है।