तेमथा की मां काली की महिमा निराली
संवाद सूत्र परबत्ता (खगड़िया) काली पूजा को लेकर चहुं ओर उत्साह है। गुरुवार को काली पू ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): काली पूजा को लेकर चहुं ओर उत्साह है। गुरुवार को काली पूजा है। इसको लेकर आस्था की सरिता प्रवाहित हो रही है। परबत्ता प्रखंड स्थित तेमथा राका अवस्थित मां काली मंदिर की महिमा निराली है। यहां दूर-दूर से मां की आराधना करने श्रद्धालु आते हैं। आज तक कोई खाली हाथ नहीं लौटा है। पुजारी रंजीत कुमार ने बताया कि उनके बाबा त्रिलोकी राय पहले मां की पूजा करते थे। उनके बाद पिता खेली राय मंदिर के पुजारी बने। 1998 ई में खेली राय चल बसे। इसके बाद से वे मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मां से जो भी श्रद्धालु सच्चे दिल से जो कुछ भी मांगते हैं उनकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है। काली पूजा में बाहर रहने वाले लोग भी गांव जरूर आते हैं और मां के दरबार में माथे टेकते हैं। मेला मालिक संजय सिंह ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां बालक- बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। विधि-व्यवस्था को लेकर स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।