Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव ने फिर दिया आपत्तिजनक बयान... क्या बिहार चुनाव में सचमुच भाषा लांघ रही अपनी मर्यादा?

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 01:41 AM (IST)

    Bihar Elections 2025 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। सरकार का भ्रष्ट अधिकारी चुनाव लड़ रहा है। उन्हें डर है कि तेजस्वी यादव उनका खेल न बिगाड़ दे।

    Hero Image
    Bihar Elections 2025: राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

    संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। Bihar Politics बिहार अधिकार यात्रा के साथ खगड़िया पहुंचे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार शाम को एन एच 107 किनारे पीरनगरा आदर्श मध्य विद्यालय के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव नेबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश जी अचेत अवस्था में चले गए हैं। बिहार के भ्रष्ट अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें डर है कि कहीं तेजस्वी यादव उनका खेल बिगाड़ ना दे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मौजूदा नीतीश सरकार के प्रति जनता की नाराजगी बढ़ रही है। एनडीए सरकार के पास कोई विजन नहीं है। सरकार वही कर रही है, जो तेजस्वी ने किया सरकार इसका नकल कर रही है। उन्होंने नया बिहार बनाने के लिए मौजूद आम लोगों से हाथ उठाकर सहमति मांगी। सभा संपन्न होने बाद प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव सहरसा के लिए रवाना हो गए। सभा की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने किया। इस दौरान मौके पर जिलाध्यक्ष मनोहर यादव, महासचिव चंदन सिंह, भाकपा माले नेता शैलेंद्र वर्मा, मुखिया मंजू देवी, राजद नेत्री रंजू देवी, कुमारी बेबी रानी समेत दर्जनों महागठबंधन नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

    बिहार अधिकार यात्रा : खगड़िया में राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते तेजस्वी यादव।

    राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    बिहार अधिकार यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को बेलदौर जाने के दौरान महेशखूंट चौराहा पर रुके। तेजस्वी यादव अपने दल के साथ सड़क होकर पहुंचे थे। जहां लोगों की भीड़ पोस्टर बैनर के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। उनके पहुंचने पर राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका स्वागत किया। वे अपनी वाहन से नीचे नहीं उतरे। वाहन पर से ही उन्होंने कहा यात्रा में आए हैं, इसबार सबों को मिलकर लालू जी के हाथों को मजबूत करना है और नया बिहार बनाना है।

    इस मौके पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष उदय यादव,राजकिशोर यादव आदि मौजूद थे। उसके बाद तेजस्वी यादव गुरुवार शाम को एनएच 107 किनारे स्थित पीरनगरा आदर्श मध्य विद्यालय के मैदान पहुंचे, जहां सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अचेता अवस्था में आ गए हैं, बिहार के भ्रष्ट अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें डर है कि कहीं उनका खेल बिगाड़ ना दे, मौजूदा नीतीश सरकार के प्रति जनता की नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने नया बिहार बनाने के लिए मौजूद आम लोगों से हाथ उठाकर सहमति मांगी। सभा की अध्यक्षता अरुण यादव ने की।