विधायक ने किया दो सड़कों का शिलान्यास
बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना के मद से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया।
संवाद सूत्र, बेलदौर (खगडिया): बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना के मद से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने खैरा बासा से पीरनगरा-बेलदौर पीएमजीवाइ पथ के टी- 04 तक 11 सौ मीटर लंबी पथ का शिलान्यास किया। यह सड़क 77 लाख 36 हजार 669 रुपये की लागत से बनाई जाएगी। वहीं विधायक ने चक्रमनिया बजरंगबली स्थान के पास से मुसहरी तक बनने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत एक करोड़ 60 लाख 22 हजार रुपये है। सड़क बन जाने से गेंधासन, मलिया बासा, चक्रमनिया मुसहरी के करीब पांच हजार लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर राजेश रंजन, त्रिभुवन सिंह, संजय शर्मा, सुरेश मंडल, मनीष कुमार, दिलीप मिश्रा, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
------
पंचायत चुनाव में हार की तोहमत लगा जमकर पीटा संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): भरतखंड ओपी क्षेत्र के भरसो पंचायत से बीते पंचायत चुनाव के एक मुखिया प्रत्याशी ने दूसरे मुखिया प्रत्याशी पर जानलेवा हमला बोल दिया। घटना भरसो पंचायत की थेभाय गांव की है। मुखिया प्रत्याशी रहे चार्ली आर्या उर्फ पिटू और उनकी मां आंगनबाड़ी सेविका कंचन देवी जख्मी हैं। पिता भी घायल हो गए हैं। जिनको परबत्ता सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया है। मारपीट का आरोप उस पंचायत से मुखिया पद से चुनाव लड़े अनिल मंडल पर लगाया गया है। चुनाव में मिली हार के बाद बौखलाहट में यह जानलेवा हमला किया गया है। घटना रविवार दोपहर की है।
चार्ली आर्या को गंभीर चोटें आई है। उन्होंने बताया कि अनिल मंडल भी भरसो पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव लड़े थे। जबकि मैं भी मुखिया उम्मीदवार था। जख्मी चार्ली आर्या ने बताया कि चुनाव में दोनों की हार हो गई। अनिल मंडल मेरे ऊपर हार का आरोप लगा रहे हैं। जिसको लेकर अनिल मंडल और उनके पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। कहा कि जब इसकी सूचना परबत्ता थाना को दी गई, तो कहा गया कि इलाज कराकर आइए। भरतखंड ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार योगेश ने बताया कि उन्हें सूचना नहीं मिली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।