Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरवाजे से उठाकर ले गए बदमाश, फिर पिलाई शराब; नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 08:15 AM (IST)

    परबत्ता थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक युवक ने किशोरी को धोखे से घर से बुलाकर बांध पर ले गया जहाँ अन्य युवकों ने उसे शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    Hero Image
    शराब पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म जांच में जुटी पुलिस

    संवाद सूत्र,परबत्ता (खगड़िया)। परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है। जानकारी अनुसार पहले धोखे से एक युवक ने युवती को घर से बाहर बुलाया। उसे गांव के ही बांध के पास ले गया। जहां पर पहले से ही और युवक मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता की मां ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना 12 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने आवेदन में कहा है कि, रात्रि के समय पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसके फोन पर कॉल किया। जिसे मेरी पुत्री ने रिसीव किया। युवक ने फाेन कर घर का दरवाजा खोलने को कहा। और उसे दरवाजे पर आने को कहा।

    लेकिन जब मेरी बेटी ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो बात करने के बहाने उसे घर से बाहर बुलाकर मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद उसे बांध के पास ले गया। जहां पर पहले से ही अन्य युवक मौजूद थे।

    जानकारी अनुसार युवकों ने पहले किशोरी को शराब पिलाई। शराब में कोई टैबलेट मिला दिया था। इसके बाद आधे दर्जन युवकों ने बारी-बारी से उक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि, जब उसकी नाबालिक बेटी को होश आया, तो वह किसी तरह से घर लौटी। घर आकर आपबीती सुनाई।

    पीड़िता की मां ने कहा है कि, घटना बाद पड़ोसी गांव के कुछ लोगों ने केस नहीं करने का दबाव दिया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच में भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। समाचार लिखे जाने तक एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। घटना बाद इलाके में तनाव कायम है।

    इधर मंगलवार को खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा है कि, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी अनुसार मामला दर्ज होने के बाद से गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार परबत्ता में कैंप किए हुए हैं।