कार्यपालक सहायकों की हड़ताल से छात्र-छात्राओं की बढ़ी परेशानी
कटिहार। फलका प्रखंड और अंचल कार्यालय समेत पंचायत के विभिन्न कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन
कटिहार। फलका प्रखंड और अंचल कार्यालय समेत पंचायत के विभिन्न कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कार्यपालक सहायक के हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रखंड व अंचल कार्यालय के कार्य ठप पड़ गए हैं। वही मंगलवार को छात्र छात्राएं आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आरटीपीएस एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि नामांकन के लिए निवास प्रमाण पत्र विद्यालय में जरूरी है। निवास प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण विद्यालय में नामांकन नहीं हो पाएगा। कार्यपालक सहायक ने बताया कि कार्यपालक सहायकों को नियमित उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा को मूल स्वरूप में लागू करने, सभी कार्यमुक्त कार्यपालक सहायकों को तत्काल प्रभाव से अन्य विभागों में समायोजित करने, कार्यपालक सहायकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर करते हुए सभी सहायकों की सेवा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में गठित संवर्ग में शामिल करने, कार्यपालक सहायकों के तबादले पर उन्हें भूत लक्षित प्रभाव से सरकारी सेवकों के अनुरूप अनुमान्य भत्ता देने आदि मांग को लेकर वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कार्यपालक सहायकों ने कहा कि उन लोगों का जब तक मांग पूरी नहीं हो जाता है। तब तक वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा कुमारी ने बताया कि एलएसबीए, प्रखंड व अंचल समेत सभी पंचायतों के कार्यपालक सहायक हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। वही अंचल कार्यालय में कार्यपालक सहायक के शीतकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद बेल्ट्रॉन ऑपरेटर पंकज कुमार से अंचल का कार्य लिया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।