Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Katihar की महिला कांस्टेबल Prabha Bharti हत्याकांड में दूसरा नामजद गिरफ्तार, मुख्य आरोपित अरशद अब भी फरार

    By Neeraj KumarEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 04:05 PM (IST)

    Prabha Bharti Murder Case कटिहार में महिला सिपाही प्रभा भारती की हत्या मामले में नामजद आरोपित इमरान उर्फ मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिला कांस्टेबल Prabha Bharti हत्याकांड में एक और आरोपित गिरफ्तार (फाइल फोटो- प्रभा भारती)

    कटिहार, जागरण संवाददाता। कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटवारा के समीप पुलिस लाइन में पदस्थापित महिला सिपाही प्रभा भारती की एक सप्ताह पहले हत्या मामले में नामजद आरोपित इमरान उर्फ मोनू को पुलिस ने कटिहार-पूर्णिया सड़क मार्ग पर दलन के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को घटना का एक और नामजद आराेपित दानिश भी पुलिस के हत्थे चढ़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले में अब तक तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपित अरशद उर्फ छोटे सहित चार अन्य आराेपित अब भी फरार है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। 24 घंटे के दौरान दो आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस का दावा है कि फरार मुख्य आरोपित को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

    घटना को लेकर मृतका के पिता ने अरशद उर्फ छोटे सहित सात युवकों के विरूद्ध अपनी बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के दूसरे ही दिन पुलिस ने एक आराेपित कादिर को गिरफ्तार कर लिया है। कादिर पूर्णिया जिले का रहने वाला है। घटना के उद्भेन व आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एसआइटी का गठन किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश बना रही है। मो. छोटे सहित अन्य चार आराेपित के नेपाल भागे जाने की आशंका जताई जा रही है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपित छोटे कांस्टेबल प्रभा भारती से मिलने भी आया-जाया करता था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में मिले सुराग को लेकर भी पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रही है।

    अब तक जांच में पता चला है कि आठ फरवरी को मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली महिला सिपाही प्रभा भागलपुर से बस से गेड़ाबाड़ी पहुंची। यहां से ऑटो लेकर कटिहार जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, ऑटो से महिला सिपाही के जाने की बात आधिकारिक तौर पर नहीं कही गई है। महिला सिपाही का पीछा किसने और किस वाहन से किया, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    गृह जिला से कटिहार लौटने के दौरान हुई हत्या

    उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी को महिला सिपाही प्रभा भारती (22 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रभा मुंगेर जिले के जमालपुर की रहने वाली थी। वह कटिहार पुलिस लाइन में पदस्थापित थी। बुधवार को जमालपुर से कटिहार आने के क्रम में कोढ़ा क्षेत्र की भटवारा पंचायत के पास एनएच-81 पर उसकी हत्या कर दी गई।