RJD से गठबंधन तोड़ेगी कांग्रेस? राहुल के बिहार दौरे से पहले सियासी अटकलें तेज, नेता बोले- कुछ भी संभव
राहुल गांधी के बिहार आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता अभी से पटना पहुंचने लगे हैं। राहुल गांधी के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है। राहुल गांधी के बिहार दौरे पर विधानसभा चुनाव और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। हालांकि उनके दौरे से पहले बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता ने बड़ा बयान दे दिया है।

संवाद सहयोगी, कटिहार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi Bihar Visit) के 18 जनवरी को बिहार आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कटिहार प्रभारी डॉक्टर इरशाद अहमद खान ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद 'संविधान बचाओ यात्रा' के तहत पहली बार बिहार आ रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह
- इरशाद अहमद ने कहा कि राहुल गांधी आगमन से पूरे बिहार में कांग्रेसियों में काफी उत्साह है और उनके स्वागत को लेकर नेता एवं कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं।
-
उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में विधानसभा चुनाव भी है, जिसकी तैयारी को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की जानी है। -
उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में राहुल गांधी भाग लेंगे और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। -
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कांग्रेस काफी मजबूत है। कांग्रेस में नेताओं व कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है।
'कांग्रेस तो गठबंधन में आकर कमजोर हुई'
इरशाद अहमद ने कहा कि कांगेस 2009 में लोकसभा और 2010 में विधानसभा चुनाव अलग लड़ चुकी है, कांगेस तो गठबंधन में आकर ही कमजोर हुई है।
पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे
प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कटिहार प्रभारी डॉक्टर इरशाद अहमद खान व अन्य। जागरण
कहिटार से पटना पहुंच रहे हजारों कार्यकर्ता
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।