सांसद पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी गड्ढे में गिरी, कटिहार-सोनौली मार्ग पर हादसा; 1 पुलिसकर्मी घायल
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले की एक गाड़ी कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
-1795403058255_m.webp)
पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
सांसद पप्पू यादव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई।
कटिहार-सौनौली मार्ग पर एस्कॉर्ट वाहन गड्ढे में गिरा।
एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आईं, कार्यक्रम रद।
डिजिटल डेस्क, कटिहार। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले की एक कार हादसे की शिकार हो गई। सांसद पप्पू यादव के एस्कॉर्ट वाहन का कटिहार-सौनौली मार्ग पर एक्सीडेंट हो गया और वह सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सांसद पप्पू यादव कटिहार जिले के सालमारी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरी पेट्रोल पंप के समीप उनके काफिले की सुरक्षा में चल रहा पुलिस वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद सांसद पप्पू यादव ने अपना आगे का कार्यक्रम रद्द कर दिया और कुम्हरी से ही वापस पूर्णिया लौट गए।
घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में गिरे वाहन को बाहर निकलवाया।
यह भी पढ़ें- 200 एकड़ में पंडाल, हाथी-घोड़े और चार्टर्ड प्लेन! अनंत सिंह की बेटी की शादी के बीच वायरल हुई पप्पू यादव की वेडिंग
यह भी पढ़ें- 'कुल्हाड़ी नहीं कलम से थी पहचान...', PK के 'बदहाली' वाले बयान पर भड़के पप्पू यादव; ब्राह्मण सियासत पर छिड़ा घमासान