Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवंगत पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम, दी श्रद्धांजलि

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:29 AM (IST)

    कटिहार। कोढ़ा के पूर्व भाजपा विधायक महेश पासवान के निधन पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पथ ि ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिवंगत पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम, दी श्रद्धांजलि

    कटिहार। कोढ़ा के पूर्व भाजपा विधायक महेश पासवान के निधन पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। डिप्टी सीएम पथ निर्माण मंत्री व पीएचईडी मंत्री के साथ अररिया जाने के क्रम में हेलिकॉप्टर से बीएमपी मैदान में उतरे। उपमुख्यमंत्री, पथ निर्माण मंत्री व पीएचइडी मंत्री हेलीपैड से सीधे पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे। पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद डिप्टी सीएम ने शोक संतप्त परिजनों से बात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। डिप्टी सीएम ने पूर्व विधायक की पत्नी व बच्चों से बातचीत में कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ है। उपमुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक पूर्व विधायक के आवास पर रूके। डिप्टी सीएम ने कहा कि महेश पासवान का निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। लंबे समय से गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा था। लेकिन असमय ही उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक के आवास से निकलकर डिप्टी सीएम अररिया के लिए रवाना हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देर रात से ही उमड़ी रही भीड़

    पटना के इंदिर गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान निधन के बाद बुधवार की देर रात पूर्व विधायक का शव शहर के शिवपुरी स्थित उनके आवास पर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों सहित दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ भी लगी रही है। खनन एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह, पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, मेयर विजय कुमार सिंह, पूर्व पथ निर्माण राज्यमंत्री महेंद्र नारायण यादव, पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक सुनीता देवी, विभाष चन्द्र चौधरी, सत्यनारायण विश्वास, चेंबर अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम, विमल सिंह बेगानी, डिप्टी मेयर मंजूर खान, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, इंटक अध्यक्ष विकास सिंह, जाप जिलाध्यक्ष सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    सुरक्षा की रही पुख्ता व्यस्था

    डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही। बीएमपी मैदान से लेकर पूर्व विधायक के आवास तक यातायात व्यवस्था को कुछ देर के लिए वन वे कर दिया गया था। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी।