PM Kisan Yojana: पीएम कृषि सम्मान योजना का लाभ उठा रहे पति-पत्नी और आयकर दाता, जांच में खुलासा
कटिहार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। 10259 दंपति एक साथ योजना का लाभ उठा रहे थे जिनमें से एक का नाम हटाया गया। आजमनगर में एक व्यक्ति की दो पत्नियों को लाभ मिला। सबसे ज्यादा अमदाबाद में ऐसे मामले पाए गए। विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की और आयकरदाताओं को योजना से बाहर किया।

प्रदीप गुप्ता, कटिहार। पीएम किसान सम्मान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ पति-पत्नी दोनों उठा रहे हैं। कृषि विभाग ने ऐसे ही 10,259 दंपति को चिह्नित किया है। इसमें एक का नाम लाभार्थी की सूची से हटा दिया है। वहीं, जिला कृषि विभाग की जांच के क्रम में आजमनगर में पांच ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं जहां एक पति की दो-दो पत्नी इस योजना का लाभ उठी रही थी।
जिला कृषि विभाग इस मामले पति किसान को इस योजना का लाभ दिया। साथ ही इसकी सूची विभाग को भेजी है। जिले में सबसे अधिक अमदाबाद प्रखंड के 3797 पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ उठा रहे थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर 1620 लाभार्थी के साथ कदवा का नाम है।
विभाग के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद विभाग द्वारा गहन जांच की गई। चिह्नित लाभार्थी का सत्यापन कराया गया। तदुपरांत कार्रवाई की गई है। बताना होगा की जिले में दाे लाख 14 हजार 144 पंजीकृत किसान हैं। जिसमें दो लाख 13 हजार 764 किसान पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं।
वहीं, जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 950 आयकर दाता को चिह्नित कर याेजना का लाभ से रोका गया है। साथ ही आयकर दाता से राशि वसूली भी कवायद शुरू की गई है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को साल में तीन किस्त में दो-दो हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान करती है।
पीएम कृषि सम्मान निधि योजना का लाभ किसान पति या पत्नी में सिर्फ एक ही ले सकते हैं। जिले में इस योजना का लाभ पति व पत्नी दोनों ले रहे थे। पांच ऐसे पाये गये जिसकी पति व उनके दो दो पत्नी योजना का लाभ उठा रही थी। ऐसे को चिह्नित कर इस योजना की सूची से नाम हटाकर विभाग को सूची उपलब्ध करा दी गई है। - मिथिलेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार
कुल लाभुक, पति-पत्नी लाभुक की संख्या प्रखंडवार
प्रखंड | कुल लाभुक | पति-पत्नी |
---|---|---|
अमदाबाद | 22118 | 3797 |
कदवा | 33461 | 1620 |
आजमनगर | 22097 | 1031 |
बारसोई | 22007 | 908 |
बरारी | 17396 | 736 |
समेली | 7153 | 400 |
मनिहारी | 12997 | 379 |
कोढ़ा | 14600 | 373 |
बलरामपुर | 14777 | 353 |
प्राणपुर | 15385 | 193 |
कुरर्सेला | 4963 | 157 |
फलका | 8275 | 115 |
डंडखोरा | 7808 | 95 |
मनसाही | 5322 | 58 |
कटिहार | 3325 | 34 |
हसनगंज | 2080 | 10 |
आयकरदाता जो उठा रहे थे पीएम सम्मान निधि प्रखंडवार
प्रखंड | संख्या |
---|---|
अमदाबाद | 38 |
आजमनगर | 89 |
बलरामपुर | 69 |
बरारी | 110 |
बारसोई | 84 |
डंडखोरा | 36 |
फलका | 35 |
हसनगंज | 6 |
कदवा | 155 |
कटिहार | 38 |
कोढ़ा | 81 |
कुरसेला | 31 |
मनिहारी | 72 |
मनसाही | 31 |
प्राणपुर | 50 |
समेली | 25 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।