Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Katihar News: सरकारी जमीन पर लगे मखाना के मालिकाना हक को लेकर खूनी झड़प, 9 जख्मी

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 06:44 PM (IST)

    खैरा गाँव में मखाना की सरकारी जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में तीर और फोक्सा का इस्तेमाल किया गया जिसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमीन पर दावेदारी का आरोप लगा रहे हैं।

    Hero Image
    सरकारी जमीन पर लगे मखाना के मालिकाना हक को लेकर विवाद, नौ जख्मी

    संवाद सहयोगी, कटिहार। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य खैरा गांव में दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन पर लगे मखाना के मालिकाना हक को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर तीर, फोक्सा चला। एक घर में आग लगा दी गई। घटना में नौ लाेग जख्मी हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें एक पक्ष के पांच घायल तथा दूसरे पक्ष के चार शामिल हैं। पुलिस मौके पर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस कैंप कर रही है। घायलों में प्रथम पक्ष के लखन मुर्मू, कुंदन मुर्मू, अमित मुर्मू, अर्जून मुर्मू, मदन मुर्मू तथा दूसरे पक्ष के साधु मुर्मू, महादेव सोरेन, अनिल सोरेन शामिल हैं।

    दोनों पक्ष एक एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

    गरभेली पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी घायल अर्जून मुर्मू ने बताया कि उनकी दादी मनको बासंकी के नाम पर पौने दो बीघा जमीन है। इसपर वे लोग मखाना खेती कर रहे हैं। मंगलवार को अपने खेत से मखाना निकाल रहे थे।

    इसी बीच खैरा संथाली टाेला निवासी साधु मुर्मू, बैठा, पिटा, रमनाथ किस्कु, कृष्णा, गणेश, अनिल, महोदव सहित लगभग एक सौ लोग धारदार हथियार के साथ पहुंचे और खेत से मखाना निकालने से मना करने लगे। इसका विरोध करने पर सभी लोग उनलोगों को तेजधार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    किसी तरह से वहां से जान बचाकर घर भागे। लेकिन यहां भी सभी लोग आकर घर जला दिया। पुलिस को सूचना दी गई। मगर पुलिस घटना के एक घंटे के बाद पहुंची। दूसरे पक्ष से घायल साधु मुर्मू ने बताया कि वे लोग बिहार सरकार की जमीन पर मखाना लगाए थे। बिहार सरकारी की जमीन से सटे प्रथम पक्ष की जमीन हैं। जिसपर मखाना लगा हैं।

    प्रथम पक्ष का कहना है कि उनके जमीन के आगे बिहार सरकार की जमीन हैं। उसपर उनका अधिकार हैं, जबकि कई वर्षो से इस जमीन पर वे लोग ही मखाना की खेती करते आ रहे हैं। मंगलवार को बिहार सरकार की जमीन पर लगे मखाना निकालने गए थे। मगर प्रथम पक्ष ने मखाना निकालने से मना करने लगे। इसका विरोध करने पर तेजधार हथियार से चार लोगों को मारकर घायल कर दिया।

    मखाने निकालने के विवाद को लेकर आदिवासियों की बीच मारपीट की घटना हुई हैं। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया हैं। गांव में स्थिति सामान्य हैं। - अभिजीत कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कटिहार

    comedy show banner
    comedy show banner