Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिट्टी जांच उन्नत खेती की कुंजी, सरकारी व्यवस्था से जुड़ किसान होंगे लाभान्वित

    कटिहार। हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के भर्रा चौक स्थित सामुदायिक भवन परिसर में देश के

    By JagranEdited By: Updated: Thu, 06 Dec 2018 05:30 PM (IST)
    मिट्टी जांच उन्नत खेती की कुंजी, सरकारी व्यवस्था से जुड़ किसान होंगे लाभान्वित

    कटिहार। हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के भर्रा चौक स्थित सामुदायिक भवन परिसर में देश के प्रतिष्ठित अखबार दैनिक जागरण द्वारा आयोजित किसान कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने मिट्टी जांच की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि उन्नत खेती के लिए यह बेहद जरुरी है। मिट्टी जांच से यह पता चल जाता है कि उनमें किस पोषक तत्वों की कमी है और कौन सा उर्वरक देने से पैदावार में वृद्धि होगी। वक्ताओं ने यह भी कहा कि कृषि विकास के लिए आज सरकार एक साथ कई योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों के लिए आवश्यक है कि वे सरकारी व्यवस्था से जुड़ इसका लाभ उठाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पूर्व दैनिक जागरण के अन्नदाता के संघर्ष पर लगेगा अब विराम अभियान के तहत आयोजित किसान कार्यशाला का उदघाटन सदर विधायक सह सचेतक तारकिशोर प्रसाद, जिला पार्षद कुमार कुलजीत उर्फ पिन्टू ¨सह, मुखिया राजेन्द्र उरांव, सरपंच पप्पू उरांव, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल व तकनीकी प्रबंधक दुर्गाशंकर मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रसाद ने किसानों के हित में दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण के इस अभियान से किसानों में जागृति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आज किसानों के लिए एक साथ कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभाग के साथ कृषि वैज्ञानिकों की टीम सतत सक्रिय है। किसानों को भी इस मामले में थोड़ा और सजग होने की जरुरत है। इस दौरान उन्होंने हसनगंज स्थित ई किसान भवन में भी मिट्टी जांच की सुविधा जल्द बहाल होने का भरोसा किसानों को दिया। जिला पार्षद ¨पटू ¨सह ने भी उन्नत खेती के लिए नवीन तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में यह अनिवार्यता हो चुकी है। मुखिया श्री उरांव ने खेतों पर जैविक खाद के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट व जैविक खाद के प्रयोग से किसान अत्यधिक उपज ले सकता है। तकनीकी प्रबंधक दुर्गाशंकर मिश्रा ने भी किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभाष मिश्रा, पंसस प्रतिनिधि श्रीलाल उरांव, सदानन्द तिर्की, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष्कान्त कुंवर, महेंद्र मंडल, विजय कुमार ठाकुर, दिलीप झा, कृषि समन्वयक स्नेहा कुमारी, कृषि सलाहकार रविन्द्र प्रसाद ¨सह, भाष्कर विश्वास, कार्यपालक सहायक मनोरंजन कुमार, वार्ड सदस्य पंकज शर्मा, मटुक राम सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

    ---------------

    ¨सचाई व विपणन की उठी समस्या

    कार्यशाला के दौरान किसानों ने ¨सचाई व विपणन की समुचित व्यवस्था की अनिवार्यता पर जोर दिया। किसानों ने कहा कि खेती के लिए यह दोनों चीज मौलिक आवश्यकता है। नहरें मृत पड़ी है। खेती में लागत का एक बड़ा हिस्सा ¨सचाई में जा रहा है। विपणन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसान औने-पौने दाम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर हो जाते हैं। सरकार द्वारा फसलों का निर्धारित मूल्य किसानों को नहीं मिल पाता है।