शैलेंद्र सिंह हत्याकांड में अब तक नहीं हुई है आरोपितों की गिरफ्तारी
संवाद सूत्र कटिहार नगर थाना अंतर्गत एफसीआइ गोदाम के समीप 15 मार्च की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक शैलेंद्र सिंह को घेर कर मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।

संवाद सूत्र, कटिहार : नगर थाना अंतर्गत एफसीआइ गोदाम के समीप 15 मार्च की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक शैलेंद्र सिंह को घेर कर मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। इस हत्या मामले में छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गोलीबारी में एक महिला भी जख्मी हो गयी थी। मामले में मृतक के पिता गोशाला निवासी रामविलास सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में गोल्डी और छोटू पोद्दार को नामजद बनाया है।
पिता ने कहा था कि मेरा पुत्र शैलेन्द्र सिंह एफसीआइ गोदाम होकर आ रहा था। अक्षया पट्टी के समीप बड़ी संख्या में बाइक सवार लड़कों ने शैलेन्द्र को घेर कर मारपीट करना शुरू कर दिया। बाद में दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं मृतक की पत्नी मुन्नी देवी व पिता ने बताया था कि उसके घर में कुछ दिन पूर्व तक गोल्डी नामक युवक भाड़े पर रहता था। हाल ही में उसने रूम छोड़ा था। गोल्डी के पास शैलेंद्र का रुपये बकाया था। तगादा करने पर गोल्डी व छोटू पोद्दार नामक युवक धमकी दिया करता था। 15 मार्च की शाम को शैलेन्द्र बाइक से रुपये मांगने घर से निकला था। गोल्डी और छोटू पोद्दार ने अन्य लड़कों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें गोल्डी व छोटू पोद्दार को नामजद बनाया गया हैं। छह दिन बीत जाने के बाद भी अबतक पुलिस ने नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की है। वही थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर संघन छापेमारी की जा रही हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।