Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Balrampur Vidhan Sabha Chunav Result: बलरामपुर सीट LJPRV प्रत्याशी संगीता कुमारी ने दर्ज की जीत

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 08:21 PM (IST)

    बलरामपुर विधानसभा सीट पर मतगणना संपन्न हुई, 31 राउंड की काउंटिंग के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की प्रत्याशी संगीता कुमारी को विजयी घोषित किया ...और पढ़ें

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Balrampur vidhan sabha Election Result 2025: बलरामपुर विधानसभा सीट पर लोजपा (आर) और AIMIM के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रत्याशी को 80459 वोट मिले वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी मोहम्मद आदिल हसन को 80070 वोट मिले। तीसरे पायदान पर कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के महबूब आलम रहे, जिन्हें 79141 वोट मिले। यहां कुल 31 राउंड की काउंटिंग हुई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला कटिहार लगता है। 2010 में यहां हुए पहले चुनाव में निर्दलीय दुलार चंद गोस्वामी विजयी रहे थे। 2020 में यहां से सीपीआई एमएल एल के महबूब अली लगातार दूसरी बार विजयी रहे थे।

    बलरामपुर विधानसभा चुनाव 2025: कुल प्रत्याशी – 18
    1. महबूब आलम – भाकपा (माले) लिबरेशन
    2. संगीता देवी – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
    3. प्रिय कुमारी रॉय – बहुजन समाज पार्टी (BSP)
    4. मोहम्मद आदिल हसन – ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
    5. अशाब आलम – जन सुराज पार्टी
    6. एम.डी. शाहिद शेख – द प्लुरल्स पार्टी
    7. शकीर आलम – निर्दलीय
    8. एम.डी. कमालुद्दीन – निर्दलीय
    9. एम.डी. अफताब आलम रुकनवी – निर्दलीय
    10. एम.डी. मुआज्ज़म हुसैन – निर्दलीय
    11. हाजी शफीकुल हक प्रधान – निर्दलीय
    12. तनवीर शम्सी – निर्दलीय
    13. रोशन अग्रवाल – निर्दलीय
    14. बरुण कुमार झा – निर्दलीय
    15. सुजीत पासवान – निर्दलीय
    16. एम.डी. नस्रुल हक़ – निर्दलीय
    17. आजाद ख़ां – निर्दलीय
    18. रेजा अख्तर – निर्दलीय