Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बिहार दिवस

    By Edited By:
    Updated: Thu, 22 Mar 2012 09:06 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    कोढ़ा/गेड़ाबाड़ी/कदवा/मनिहारी/समेली/बलरामपुर/कुर्सेला/बारसोई/आजमनगर/अमदाबाद/बरारी/फलका(कटिहार), जाटी. : बिहार के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रखंडो के विभिन्न सरकारी संस्थानों में बिहार शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अहले सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी व पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोढ़ा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नजरा चौकी के छात्राओं ने झांकी, गीत व नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति कर दर्शकों का मनमोह लिया। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय मड़वा नजरा चौकी के बच्चियों ने भी सांस्कृतिक आयोजन के जरिये गौरवशाली बिहारीपन का अहसास जगाया। बच्चों ने बिहार दिवस पर निबंध, संगीत, चित्रकला आदि प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कृत हुए। इस मौके पर विद्यालय प्रधान सुरेन्द्र झा, शिक्षक अशोक मेहता, ब्रज किशोर चौधरी, संजीव कुमार, सचिन कुमार, पूर्णकालिक शिक्षिका अलका कुमारी तथा अंश कालिका शिक्षिका ने उत्सव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेश्वर प्रसाद सिंह, पुनेश्वर यादव, संतोष सिंह, सीतेश कुमार सहित अन्य अभिभावकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

    गेड़ाबाड़ी संवाद सूत्र के अनुसार, बिहार शताब्दी समारोह पर जहां विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रभातफेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर बिहार दिवस मनाया गया। वहीं मध्य विद्यालय विशनपुर के अनुसूचित जनजाति समुदाय के विद्यार्थियों ने भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में गीत व नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का वाहवाही बटोरी।

    बिहार दिवस के मौके पर शिक्षक उपेन्द्र नारायण साह, राजेश कुमार, संजय यादव, शांति कुमारी, सेवा निवृत्त सीता देवी सहित अभिभावकों के द्वारा बच्चों की प्रस्तुति को सराहा गया। बिहार दिवस के मौके पर विद्यार्थियों के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता, भाषण, साइकिल रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी का आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षक सुरेश यादव, डा. मिथलेश कुमार राय, मो. हारून, इन्द्रकांत मिश्र, अशोक मिश्र आदि उपस्थित थे।

    कदवा निज संवाददाता के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को मध्य विद्यालय नुनगरा, कचौड़ा, कुम्हड़ी, सोनैली, सागरथ सहित कई विद्यालय के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। इस अवसर पर अनिल लाल साह उच्च विद्यालय सोनैली कन्या मध्य विद्यालय कुम्हड़ी एवं सागरथ में विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    मनिहारी निज संवाददाता के अनुसार, बिहार दिवस के मौके पर क्षेत्र में कई जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा गाजे-बाजे के साथ क्षेत्र में रैली निकाल भ्रमण किया गया। पन्ना लाल सुरेन्द्र नारायण कन्या उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित की गयी। विद्यालय परिसर से निकाली रैली को प्रभारी प्रधानाध्यापक सईदुर रहमान ने झंडी दिखाकर विदा की जो शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंची। इस मौके पर छात्राओं में काफी उत्साह था। मौके पर शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद, कम्प्यूटर के दीपक गुप्ता सहित कई शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

    समेली निज संवाददाता के अनुसार, प्रखंड संसाधन केन्द्र अंतर्गत सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बिहार दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, भाषण, नाटक, प्रहसन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर डुमर संकुल के छोहार, मोहजान, कुसियारी, डुमर, खोटा, महलरिया, बखरी खरकट्टा, खैरा संकुल में चकला मौलानगर, चकला खैरा, खैरा, चांदपुर, ललहरिया, विषणीचक, नवाबगंज संकुल के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नवाबगंज, मध्य विद्यालय नवाबगंज, राजेन्द्र पार्क डुमरिया, भदैया टोला, टीकापट्टी चांदपुर, दीरा चांदपुर आदि विद्यालयों में बिहार दिवस पर नाट्य मंचन, भाषण, गीत-संगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक दिनेश चन्द्र मंडल, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, संचालक नरेन्द्र झा, अरविंद मंडल, शिक्षक स्मिता कुमारी, तहफीम फातमा, तानिया, अनुपम कुमारी, रीना कुमारी, गौरी देवी, मृत्युंजय, संत कुमार मंडल, अनिल झा, बिन्दु कुमारी, केशव कुमार मंडल, शंभू शर्मा, विभूति भूषण आदि की भूमिका सराहनीय रही।

    बलरामपुर निज संवाददाता के अनुसार, बलरामपुर प्रखंड में बिहार स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्रों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी तथा इस खुशी पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। शिक्षकों द्वारा छात्रों को बिहार के इतिहास एवं इसके गौरवशाली संस्कृति से परिचित कराया गया। इस दौरान खेलकूद, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, पभातफेरी एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

    कुर्सेला निज संवाददाता के अनुसार, बिहार स्थापना शताब्दी समारोह क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड प्रमुख कार्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 लाभार्थी के बीच पांच हजार रुपया का चेक प्रमुख चंचल जायसवाल एवं बीडीओ नीलम दास ने संयुक्त रूप से वितरित किया। इस अवसर पर उपप्रमुख विनोद रविदास, पंसस अनिल साह, सामाजिक कार्यकर्ता राघवेन्द्र प्रताप, विजय कुमार मंडल, मनोज जायसवाल, महेश राय एवं अर्जुन मंडल एवं नाजिर राजकुमार तांती आदि उपस्थित थे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजेन्द्र पार्क डुमरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवाबगंज, पूरब टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्थी महेशपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरलाही दियारा, प्राथमिक विद्यालय नवतोलिया में बिहार शताब्दी दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नीलम कुमारी, समरेन्द्र कुमार रवि, सुनिल यादव, जनार्दन प्रसाद साहू, मुरादपुर पंचायत के मुखिया सुरेश कुमार, पंसस अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व शिक्षक विजय कुमार पोद्दार, सूर्यनारायण सिंह, उमेश कुमार आर्य, शिक्षक संजय यादव, विकास कुमार, अशोक मंडल, अवधेश महलदार, पूजा कुमारी, पूनम कुमारी, मधुलता, रंजीता हांसदा एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

    बारसोई निज संवाददाता के अनुसार, बारसोई अनुमंडल मुख्यालय में सहित सभी प्रखंडों में धूमधाम से शताब्दी समारोह मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गायन और झांकी का प्रदर्शन स्कूली बच्चों द्वारा किया गया। इसी क्रम में उच्च विद्यालय बारसोई के प्रधानाध्यापक स्वपन कुमार चक्रवर्ती की अध्यक्षता में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली और बाद में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं कन्या मध्य विद्यालय बारसोई बाजार उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाग बारसोई, मध्य विद्यालय मौलानापुर, आदर्श मध्य बारसोई घाट, मध्य विद्यालय खरूआ जमीरा इत्यादि विद्यालयों में भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उच्च विद्यालय बारसोई के शिक्षक रामदेव शर्मा, मो. शमरूल हक, मो. अब्दुस समद, मो. मनौवर हुसैन, आतुल कश्यप, मो. सैफउद्दीन, मो. मुजफ्फर इमाम, मानसी मजुमदार, संजय कुमार, सुकुमार महताब आलम, मो. आरिफ हुसैन, पवन कुमार भगत, प्रदीप कुमार व कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक वैद्यनाथ आर्य आदि उपस्थित थे।

    आजमनगर संवाद सहयोगी के अनुसार, बिहार दिवस के मौके पर आजमनगर प्रखंड के विभिन्न सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। नया प्रा. वि. पालटोला आजमनगर, कन्या म. वि. आजमनगर, आरके उच्च विद्यालय आजमनगर, आदर्श मध्य विद्यालय विद्यालय आजमनगर सहित प्रखंड के कई विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गयी जो कि प्रखंड के विभिन्न मार्गो से भ्रमण कर विद्यालय परिसर पहुंची। रैली में प्रा. वि. पाल टोला के प्रधानाध्यापिका चेना सिन्हा रजाउल बारी, किरण कुमारी, कन्या म. वि. आजमनगर, प्रधानाध्यापक मो. मुनीम, आदर्श मध्य विद्यालय आजमनगर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार झा, बीआरपी हैदर आलम, मो. फैयाज, आरके उच्च विद्यालय आजमनगर के प्रधानाध्यापक मो. मुजाब आलम, साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र के विद्यार्थी शामिल थे।

    अमदाबाद संवाद सूत्र के अनुसार, प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को कई विद्यालयों में बिहार दिवस काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार का वितरण प्रधानाध्यापक मो. वसीम रजा द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अब्दुल वाहिद, प्रधानाध्यापक सैयद उमर फारूख, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर के भीएसएस अअध्यक्ष तराना खातून, सचिव अफसाना खातून, सदस्य मोहरी वार्ड सदस्य सोहील, मो. लालू, प्रा. विद्यालय कमरूद्दीन टोला के शिक्षक निखिल कुमार, मो. अफजल, प्राथमिक विद्यालय त्रिमुहानी के शिक्षक रूखसाना प्रवीण, निशाद अख्तर, श्याम कुमार मंडल, ग्रामीण फिरोज अहमद, बीआरपी जय शंकर मंडल, शिक्षक अजीत सिंह, मीरा रानी, एचएम रामविलास सिंह मौजूद थे।

    बरारी निज संवाददाता के अनुसार, बिहार शताब्दी दिवस को लेकर लोगों का उत्साह चरम पड़ रहा। इसके प्रति आमलोगों में जागरूकता को लेकर जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरूबाजार, गुरुनानक कन्या उच्च व मध्य विद्यालय गुरूबाजार, आदर्श मध्य विद्यालय गुरूबाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों की अगुवाई में विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गयी। इसके बाद जागेश्वर उच्च विद्यालय गुरूबाजार में प्रधानाध्यापक बलिराम दास की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसका उद्घाटन एक सौ दीप प्रज्ज्वलित कर बीस सूत्री अध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल, कृष्ण मोहन, वरीय शिक्षक चितरंजन झा, राजकुमार झा, शमीम अहमद, भागवत भगत, सुधीर मिश्र, जयप्रकाश पाल, सेवा निवृत्त लिपिक रवीन्द्र प्रसाद सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक राणा देवेन्द्र सिंह, स्निगधा बंधोउपाध्याय, कर्मी जगदीश, अभय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। गुरुनानक कन्या उच्च व मध्य विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय गुरूबाजार आदि कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों की धूम मची रही। वहीं संध्या बेला में प्रखंड सह अंचल कार्यालय बरारी सहित कई सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानेा को दुल्हन की तरह सजाया गया।

    फलका निज संवाददाता के अनुसार, फलका में भी इसे लेकर उत्साहपूर्ण माहौल रहा। स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभातफेरियां भी निकाली गयी। प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को इस अवसर के लिए विशेष रूप से सजाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी परशुराम सिंह, अंचल पदाधिकारी आशुतोष कुमार झा, थानाध्यक्ष सीपी यादव सहित जीपीएस रामदेव प्रसाद यादव, राघवेन्द्र कुमार दीपक आदि ने दीप जलाकर बिहार को और गौरवशाली बनाने का संकल्प लिया। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के सुनील कुमार यादव मौजूद थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर