Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंडों में गणतंत्र दिवस पर आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

    By Edited By:
    Updated: Wed, 28 Jan 2015 01:05 AM (IST)

    जेएनएन, कटिहार: जिले के विभिन्न प्रखंडों में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी एवं

    जेएनएन, कटिहार: जिले के विभिन्न प्रखंडों में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों सहित शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

    संवाद सूत्र, बरारी के अनुसार, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर प्रखंड कार्यालय बरारी में प्रमुख नीलम कौर झंडोत्तोलन किया गया। बरारी थाना में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं थाना चौक पर अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विश्वजीत भारती, रेफरल अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरपी साहू, आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार के मैदान में सामूहिक झंडोत्तोलन क्षेत्रीय भाजपा विधायक विभाष चंद्र चौधरी के द्वारा फहराया गया। गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेंद्र राम तथा जागेश्वर उच्च विद्यालय में प्राचार्य भागवत प्रसाद भगत, आईबी गुरूबाजार में जिला पार्षद इमरान खां, अम्बेडकर चौक पर मिथिलेश यादव, गुरुतेग बहादुर एकाडमी लक्ष्मीपुर के प्राचार्य सरदार कामेश्वर सिंह सहित विभिन्न पार्टी कार्यालयों सहित कमोबेश सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगे को लहराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेमापुर संवाद सूत्र के अनुसार : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेमापुर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया इस अवसर पर सेमापुर ओपी में ओपी प्रभारी अमित कुमार जेएनसी उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापकों मो. शमीम अख्तर मन्ना लाल साह हरिजन उच्च विद्यालय में सचिव श्यामसुन्दर पुरणमलका सकरैली पंचायत भवन में मुखिया जर्नादन साह बरेटा पंचायत भवन में मुखिया परवेज आलम, काबर पंचायत भवन में मुखिया रवि किशोर सिंह देवेन्द्र चौक सेमापुर में सामाजसेवी बकरुद्दीन अंसारी सिक्कट पैक्स में पैक्स अध्यक्ष आशु राजा के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

    अमदाबाद संवाद सूत्र के अनुसार : प्रखंड के अंतर्गत 66वा गणतंत्र दिवस को हषरेल्लास के साथ मनाया गया एवं सभी सरकारी कार्यालयों के साथ कई गैर सरकारी स्थानों पर भी झडोतोलन किया गया। प्रखंड कार्यलय में प्रखंड प्रमुख बबीता विश्वकर्मा ने झडोतोलन किया वहीं प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में सी डी पी ओ किरण षर्मा, पशु चिकित्सालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, अमदाबाद थाना में थानाध्यक्ष सुनिल कुमार पासवान, अंचल कार्यालय में बी डी ओ सह सी ओ सुमित कुमार ने प्रखंड संसाधन केंद्र अमदाबाद में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिपनारायण राम ने आदर्श मध्य विद्यालय में वार्ड सदस्य अरूण पासवान ने, पी एच सी अमदाबाद में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. लक्ष्मी रंजन प्रसाद ने पंचायत भवन चैकिया पहाड़पुर में मुखिया कुणाल किशोर ने, पंचायत भवन दक्षिणी अमदाबाद में मुखिया वुणु देवी दक्षिणी अमदाबाद के ग्राम कचहरी में सरपंच मालती देवी ने तथा विनोद टोला के महादलित टोला में लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह द्वारा झडोतोलन किया गया। गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में झाकी निकाली व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए।

    मनसाही संवाद सूत्र के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। सुबह घना कोहरा और कड़ाके के ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं, राष्ट्र प्रेम के आगे मौसम बौना साबित हुआ। प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में मनसाही प्रमुख अमित भारती, थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, हल्का कचहरी में सीओ कमलेश कुमार सिंह, चितौरिया पंचायत भवन में प्राणपुर विधायक विनोद सिंह और पंचायत के मुखिया सफीर मियां ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। वहीं ठाकुर राधा सुरेश मंडल प्राथमिक विद्यालय चकमन में प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी, साहेबनगर पंचायत भवन में मुखिया रमेश पासवान, मोहनपुर पंचायत भवन में मुखिया शशि कुमार, फुलहारा में मुखिया सीता देवी, मरंगी में मुखिया बीबी गुलशन ने झंडोत्तोलन किया।

    हसनगंज संवाद सूत्र के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय व निजी भवनों में उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी व कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार मंडल, थाना परिसर में थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद, स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. आरएन पंडित, जगरनाथपुर पंचायत भवन में मुखिया शंकर कुमार मंडल, राजवाड़ा पंचायत में मुखिया वंदना देवी, रामपुर पंचायत भवन में मुखिया रीता देवी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर जिला पार्षद कुमार कुलजीत उर्फ पिंटू सिंह, उपमुखिया सह पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू राय, बीईओ रामस्वरूप प्रसाद, उपप्रमुख संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    कदवा संवाद सूत्र के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहरा कर सलामी दिया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख के विलंब पहुंचने के चलते प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ, कदवा थाना में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, बलिया बेलौन थाना में अनुपम कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. एस. एन. राय, कुम्हड़ी पंचायत में मुखिया सुमंत सिंह, महम्मदपुर में तुलसी रजक, कदवा में शशिकला देवी, कंटिया में बिहारी लाल बुबना के अलावा अन्य सभी पंचायत भवनों, सरकारी विद्यालयों के अलावा निजी संस्थानों में लोगों ने तिरंगा फहराकर सलामी दिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रभातफेरी निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों का याद किया। क्षेत्र के कई महादलित टोले में भी झंडा फहराया गया। नंदनपुर महादलित टोला में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तिरंगा फहराने के समय उपस्थित थे। जबकि कंटिया महादलित टोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चश्मा का वितरण किया गया।

    बलरामपुर संवाद सूत्र के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय तेलता में प्रखंड प्रमुख फरकुंदा खातून ने ध्वजारोहण किया। बलरामपुर थाना में थानाध्यक्ष राकेश रमण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. एके ठाकुर, बलरामपुर पंचायत भवन में मुखिया संघ अध्यक्ष अब्दुस समद उर्फ लाडला, प्लस टू उच्च विद्यालय बलरामपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं प्रखंड के सलेमपुर महादलित टोला में एसडीपीओ चिंद्रका प्रसाद ने तथा हसौर महादलित टोला में बीडीओ शशिम सौरभ मणि ने ध्वजारोहण किया।

    फलका संवाद सूत्र के अनुसार : प्रखंड क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर कई स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे। फलका थाना में थानाध्यक्ष सत्यनारायण राय, फलका अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में सुनील कुमार व बेसिक स्कूल फलका हाट में प्रभारी शिक्षिका कल्पना कुमारी, पीरमोकाम पंचायत में मुखिया संघ की अध्यक्ष सावित्री देवी, गोबिंदपुर पंचायत में मुखिया मधु देवी, भंगहा में मुखिया किरण पटेल, शब्दा में मुखिया बबलू पासवान, भरसिया में मुखिया सोहेलुररहमान, मघेली में सुनील कुमार, हथवाड़ा में मुखिया चंदन देवी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। राजनीतिक दलों में कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम, राजद कार्यालय में अध्यक्ष अनिल यादव, भाजपा कार्यालय में विवेकानंद पटेल, राकांपा कार्यालय में सिकंदर आजम ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

    मनिहारी संवाद सूत्र के अनुसार : मनिहारी में अंचल कार्यालय में प्रमुख शंभु कुमार सुमन, मनिहारी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद ममता देवी, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अरुण कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ संगीता कुमारी, अम्बेडकर चौक पर वार्ड पार्षद चितरंजन पासवान, अनुमंडल अस्पताल में डॉ. आर. चौधरी, मनिहारी थाना में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया व सलामी दी। इसके अलावा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया।

    प्राणपुर संवाद सूत्र के अनुसार : प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख नसीमा बेगम, प्राणपुर थाना में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, रोशना ओपी में ओपी अध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में झडोत्तोलन किया गया एवं राष्ट्र गान किया गया।

    समेली संवाद सूत्र के अनुसार : प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख मणिकांत यादव, महादलित टोले में बीडीओ राजेश कुमार राजन, भाजपा कार्यालय में विमल कुमार राय, जदयू कार्यालय में मनोज कुमार मंडल, राजद कार्यालय में विनोद यादव, पोठिया ओपी में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्रीप्रकाश ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा विभिन्न कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया।