Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर में वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत, पांच महिलाएं झुलस कर घायल

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 03:48 PM (IST)

    कैमूर जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में सोमवार को प्रकृति का कहर खेत में काम कर रही महिलाओं पर टूटा। वज्रपात से एक साथ तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई। पांच महिलाएं झुलस कर घायल ही गईं। जिनका अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में इलाज चल रहा है।

    Hero Image
    वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

    संवाद सहयोगी, मोहनियां(कैमूर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दनियालपुर कुरई गांव में सोमवार को प्रकृति का कहर खेत में काम कर रही महिलाओं पर टूटा। वज्रपात से एक साथ तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई। पांच महिलाएं झुलस कर घायल ही गईं। जिनका अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृत महिलाओं में दनियालपुर कुरई निवासी अशोक राम की पत्नी मंगरी देवी (45), मनोज राम की पत्नी कुमारी देवी (40) व मदन राम की पत्नी परमशीला देवी (45) का नाम शामिल है। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। स्वजन से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं सोमवार को गांव से बाहर धान के खेत में सोहनी कर रही थीं। सुबह से ही मौसम बदला हुआ था।

    आसमान में घने बादल छाए हुए थे। अचानक वर्षा शुरू ही गई। बादल गरज रहे थे, बिजली चमक रही थी। लेकिन इसकी परवाह किए बिना गांव की उक्त महिलाएं धान के खेत में सोहनी कर रही थीं। तभी वज्रपात कहर बनकर महिलाओं पर गिरा। जिससे मंगरी देवी, कुमारी देवी व परमशीला देवी की मौत हो गई। मंगरी देवी व कुमारी देवी केशरी राम की बहू थीं। एक घर की दो महिलाओं की एक साथ मौत से परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। पांच महिला मजदूर झुलस कर खेत में गिर पड़ी।

    जिसमें मदन राम की पत्नी गीता देवी (40), हरिश्चन्द्र राम की पत्नी जानकी देवी (45), श्रीराम की पत्नी कुंती देवी (40), रोहित राम की पत्नी मीरा देवी (35), कमेंद्र राम की पत्नी पुष्पा देवी का नाम शामिल है। वज्रपात की तेज आवाज सुनकर लोग बधार की तरफ दौड़े। आठ महिलाएं खेत में गिरी हुई थीं। उन्हें बाहर निकाला गया। जिसमें तीन की मौत हो गई थी। महिलाओं के स्वजन के साथ काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए।

    घटना की सूचना मिलते हीं मोहनियां की विधायक संगीता कुमारी, जिला पार्षद गीता पासी, थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी, सीओ पुष्पलता घटना स्थल पर पहुंचे। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से सभी मर्माहत हैं। मोहनियां थाना पुलिस तीनों महिलाओं के शव का सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया।