राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी
कैमूर। 'राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी..'। उक्त गीत की पंक्तियां शुक्रवार क
कैमूर। 'राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी..'। उक्त गीत की पंक्तियां शुक्रवार को चरितार्थ होते दिखी। रामनवमी के मौके पर जला मुख्यालय सहित कई प्रखंड मुख्यालयों में भी भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। दिन भर जय श्रीराम का नारा गूंजयमान होता रहा। बच्चे, किशोर, युवा व बुजुर्ग सभी राम की भक्ति में सराबोर रहें। शोभायात्रा को ले सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए थे।
जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित सभी प्रखंडों में राम नवमी पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। गुरूवार की रात घरों में होने वाली भगवती की पूजा के बाद शुक्रवार की सुबह लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिला मुख्यालय भभुआ नगर में राम नवमी के अवसर पर दिन में सात बजे सुबह बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक जुलूस निकालकर नगर भ्रमण कर जय श्री राम का जयकारा लगाया गया। बाइक जुलूस का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक राघवेन्द्र पांडेय ने किया। तत्पश्चात श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बड़े महावीर मंदिर से श्री राम जानकी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल श्री राम दरबार, श्री राम जानकी , राम के चित्र व शामिल गजराज, ऊंट व घोड़े मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस सोनहन बस पड़ाव, पुराना चौक, नगर के एकता चौक, सब्जी मंडी मार्ग, जेपी चौक, वन विभाग, पटेल चौक होते हुए देवी मंदिर , छावनी मोहल्ला का भ्रमण करते हुए पुन: हनुमान मंदिर पहुंच संपन्न हुआ।
शोभा यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के वरीय पदाधिकारियों के पैदल भ्रमण करने से लोगों में काफी उत्साह दिखा। प्रभात फेरी में प्रेम नाथ जायसवाल, अरविन्द आर्य, मुकेश यादव, शिवम जायसवाल, रामप्रसाद सिंह, अशोक केशरी, संतोष खरवार, अनिल जायसवाल, दिनेश गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद, सहित काफी संख्या में नगरवासी शामिल थे।
------
इंसेट
भव्य तरीके से हुई भगवान राम व हनुमान जी की आरती -
शुक्रवार को राम नवमी पर्व पर निकलने वाली शोभा यात्रा के पूर्व बड़े हनुमान मंदिर में भव्य रूप से भगवान राम , जानकी व हनुमान जी की पूजा हुई। पूजा में वैदिक मंत्रों के उच्चारण व जय श्री राम के गूंज से पूरा वातावरण राम मय हो गया। पूजा के बाद भव्य आरती की गई। आरती में नगर के काफी गणमान्य लोग सहित अन्य नागरिक भी शामिल थे। तत्पश्चात जुलूस की अगुवाई कर रहे गजराज (हाथी) की पूजा किया गया। तत्पश्चात शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से चली और पूरे नगर में भ्रमण किया।
-----
आकर्षण का केन्द्र रही झाकियां
जासं भभुआ (कैमूर): शुक्रवार को नगर में राम नवमी को ले निकाली गई शोभा यात्रा में विभिन्न समितियों ने काफी आकर्षक तरीके से अपनी - अपनी झाकियों को सजाया था। सीता-राम के रूप में बने बच्चे, भगवान शंकर, हनुमान जी के रूप में बच्चे काफी अच्छे लग रहे थे।
यात्रा के आगे भगवान राम का विशाल चित्र लेकर युवक चल रहे थे। भगवान राम के पोस्टर लेकर युवा आगे आगे और उसके पीछे चार ऊंट व एक हाथी अन्यास ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। उसके बाद आकर्षक लाइटों से सजा भगवान राम का रथ यात्रा में चार चांद लगा रहा था। भगवान राम के रथ के पीछे उनकी सेना डीजे के धुन पर कर्णप्रिय गीतों पर नाच रहे थे। सभी के मुंह से जय श्री राम का नारा लग रहा था। पूरा शहर जय श्री राम के नारा से गूंज रहा था।
-----
सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल बना नगर -
्रशुक्रवार को नगर में निकली राम नवमी को ले शोभा यात्रा सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मिसाल बन गई। इस वर्ष मुसलमान भाईयों ने भी राम नवमी पर्व पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पुराना बाजार रोड में मो. अलाउद्दीन ने स्टाल लगा कर शरबत की व्यवस्था की। इसके अलावा अन्य मुस्लिम भाईयों ने भी पानी व शरबत की व्यवस्था की। जो अपने आप में एक मिसाल रही। साथ ही शोभा यात्रा मे मुसलमान भाईयों ने भी भाग लिया।
-----
नगर के मुख्य सड़कों से गुजरी शोभा यात्रा
शुक्रवार को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर निकलने वाली सवारी नगर के पुराना चौक से आगे महावीर मंदिर से तीन बजे प्रारम्भ होकर सोनहन बस स्टैंड, कस्तूरबा चौक, एकता चौक, जय प्रकाश चौक, वन विभाग, रणविजय चौक, पटेल चौक, देवी मंदिर, शिवाजी चौक, छावनी मुहल्ला होते हुए एकता चौक, सब्जी मंडी, चित्र गुप्त मंदिर के बाद पुन: महावीर मंदिर पर जाकर समापन।
-----
शोभा यात्रा में इनकी रही भागीदारी
- शुक्रवार को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर निकली सवारी में कई समितियां शामिल थी। इसमें शिवा जी ग्रुप, शिव शक्ति ग्रुप, श्री राम जानकी शोभा दल, वीर नव चंडिका दल, चेतना संस्था, श्री राम गु्रप, हंस वाहिनी गु्रप, श्री रामनवमी शोभा यात्रा, त्रिमुर्ती एकता नव युवक समिति, नव युवक समिति संघ उत्तर मुहल्ला, अंबेडकर नगर, जायसवाल यंग ब्वाय ग्रुप, मुंडेश्वरी ग्रुप हैं।
-----
भगवा झंडे से पटा शहर
- शुक्रवार को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर निकले जुलूस को ले नगर में कई तैयारियां की गई थी। पूरे नगर को भगवा ध्वज व झंडा से सजाया गया है। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा काफी संख्या में तोरण द्वार बनाये गये हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्री राम के भक्तों के लिए शर्बत, पानी पिलाने की व्यवस्था की गई थी।
------
जुलूस में मुख्य रूप से शामिल हुए लोग -
जुलूस की अध्यक्षता - ठाकुर राम नगीना लाल
संचालन - डा. दिनेश कुमार गुप्ता के अलावा
संतोष खरवार, अरविन्द आर्य, बिरजू पटेल, दीनानाथ गिरी, बजरंग बहादुर सिंह (नप सभापति), राजेन्द्र खालसा, इलमवासी देवी, अमरनाथ, अनिल जायसवाल, राजू केशरी, अमित जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, शशि कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, महेश खरवार, उत्तम पटेल, मदन सिंह, अनुराग पांडेय, अमजद अली, सरफराज गद्दी, मो. अलाउद्दीन, मदन सिंह, चंद्रभान सिंह, मनोज गुप्ता, शशि कुमार, दिनेश गुप्ता, विजय तिवारी, सरफराज आलम, दीनानाथ गिरी, आदि हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
----
श्रद्धालुओं की खातिरदारी में जुटे रहे नगरवासी -
जिला मुख्यालय भभुआ नगर में राम नवमी पर्व पर निकले जुलूस में राम जी की सेना की खातिरदारी करने के लिए नगरवासी बेताब दिखे। जैसे - जैसे श्री राम की सवारी नगर के मुख्य सड़कों से गुजर रही थी लोग इंतजार कर रहे थे कब शर्बत व पानी के लगे स्टॉल के पास आयेगी। स्टाल के करीब आने पर श्री राम नवमी की शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु शर्बत व पानी पर टूट पड़ रहे थे। गुरूद्वारा के पास सिक्ख समुदाय द्वारा शर्बत व पानी पिलाने की व्यवस्था की गई। वहीं पुराने बाजार में विभिन्न दुकानदारों द्वारा दो दर्जन शर्बत के स्टाल लगा कर श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया गया।
सुरक्षा के क्या रहें इंतजाम -
नगर में शुक्रवार को निकलने वाली श्री राम की सवारी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये। इसके लिए नगर के 16 मुख्य स्थानों पर 16-16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनात रहे। इसके अलावा काफी संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती भी सुबह से ही रही। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा एएसपी जगन्नाथ रेड्डी, डीएसपी दिलीप ओझा लेते रहे। एएसपी जगन्नाथ रेड्डी, बीडीओ मानवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सह निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह सहित सीआरपीएफ व पुलिस के जवान विधि व्यवस्था बनाये रखने में लगे दिखे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।