विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच हजार का इनामी 20 वर्ष से फरार कुख्यात डकैत गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 09 Oct 2020 04:37 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2020 05:46 PM (GMT+05:30)

बिहार विधानसभा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लग रही है। शुक्रवार को ...और पढ़ें

पांच हजार का इनामी 20 वर्ष से फरार कुख्यात डकैत गिरफ्तार
पांच हजार का इनामी 20 वर्ष से फरार कुख्यात डकैत गिरफ्तार

कैमूर। बिहार विधानसभा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लग रही है। शुक्रवार को पुलिस ने एक 20 वर्ष से फरार पांच हजार के इनामी कुख्यात डकैत को गिरफ्तार किया है। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के बेल्डी गांव निवासी श्री लोहार का पुत्र दारोगा लोहार बताया जाता है। यह जानकारी एसपी दिलनवाज अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामाशीष कोइरी उर्फ दादा गिरोह का 20 वर्षों से फरार कुख्यात डकैत एवं अपहरण करने वाला दारोगा लोहार को बिहार यूपी के बार्डर से गिरफ्तार किया गया। भगवानपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर उक्त डकैती को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि रामाशीष कोइरी उर्फ दादा गिरोह अपहरण व डकैती में सक्रिय रहता था। रामाशीष कोइरी के एनकाउंटर के बाद मोहर बिद गिरोह का सरगना बना। जिसका दारोगा लोहार मुख्य सदस्य बना। इस गिरोह का मुख्य पेशा डकैती व अपहरण था। यह गिरोह वर्ष 1998 में सोनहन थाना के ग्राम दुबौली में भीषण डकैती तथा उसी वर्ष ग्राम मिरियां के एक घर में डकैती के बाद पठान नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया था। इसके अलावा सोनहन थाना के ही सिझुआं गांव में इस गिरोह के द्वारा एक घर में भीषण डाका डाल कर उसके मालिक का ट्रैक्टर गायब कर दिया गया। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य काफी क्रूर अपराधी थे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का अपहरण कर पहाड़ी क्षेत्रों में छिपा देते थे। जहां से पूर्व में हुई छापेमारी में कई कंकाल बरामद किया गया था। जिसमें कुदरा के इकलौता बच्चा का भी कंकाल मिला था। अपहरण के पैसे वसूल करने के लिए गिरोह के मुख्य सहयोगी नारायण कुशवाहा के साथ रोहतास गए हुए थे। जहां पर जिले के तत्कालीन एसपी डीएन गौतम के साथ मुठभेड़ में नारायण कुशवाहा मारा गया था। लेकिन दारोगा लोहार किसी तरह बच कर फरार हो गया। जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा भी स्थाई वारंट निर्गत किया जा चुका है। इसके विरुद्ध भभुआ के सोनहन थाना में तीन कांड दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि दारोगा लोहार का एक सहयोगी तूफानी पासवान को हाल में ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।