पीओ को प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं की जानकारी नहीं
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी को मनरेगा योजनाओं के पूर्ण ब्योरे की जानक
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी को मनरेगा योजनाओं के पूर्ण ब्योरे की जानकारी ही नहीं है। जिसे ले कर प्रखंड वरीय पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त को पत्र लिख कर अग्रेतर कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है।
सरकार ने जिन्हें मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंप रखी है, उन्हें ही प्रखंड में चल रहे मनरेगा योजनाओं के ब्योरे की जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि गत सप्ताह प्रखंड के वरीय पदाधिकारी द्वारा प्रखंड में चलाए जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई थी। जिसमें मनरेगा योजना के समीक्षा के क्रम में प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी तालुत अंसारी से प्रखंड वरीय पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जब वर्ष 16-17 और वर्ष 17-18 में मनरेगा के तहत प्रखंड में कितनी योजनाएं शुरू की गई और कितनी योजनायें अब तक पूर्ण हो चुकी हैं, इसकी जानकारी मांगी गई। परंतु कार्यक्रम पदाधिकारी ,द्वारा इसका कोई ब्योरा वरीय पदाधिकारी को नहीं उपलब्ध कराया जा सका। इस संबंध में जब प्रखंड वरीय पदाधिकारी से पूछा गया तो उनका कहना था कि पीओ द्वारा योजनाओं की जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई। कारण पता करने पर बताया गया कि पीओ मुख्यालय में नहीं रहते हैं। जिला मुख्यालय से प्रखंड के कार्यक्रमों का निष्पादन करते हैं। उन्होंने बताया कि यह घोर लापरवाही का मामला है। जिसे ले कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए उप विकास आयुक्त को लिखा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।