Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KK Pathak फिर दिखे एक्शन में! स्कूल में अचानक पहुंचे और बच्चों से पढ़वाई किताब, फिर हेडमास्टर से मांगा जवाब

    By Ravindra Nath BajpaiEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 07:17 PM (IST)

    शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार को मोहनियां क्षेत्र में कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई स्कूलों में साफ-सफा ...और पढ़ें

    Hero Image
    KK Pathak फिर दिखे एक्शन में! स्कूल में अचानक पहुंचे और बच्चों से पढ़वाई किताब, फिर हेडमास्टर से मांगा जवाब

    संवाद सहयोगी, मोहनियां (कैमूर)। KK Pathak शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) ने शुक्रवार को डायट सहित अनुमंडल क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनकी पहचान कड़क मिजाज के पदाधिकारी के रूप में है। उनके आगमन की सूचना से कैमूर जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों व विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की नींद हराम थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार की रात में वे मोहनियां पहुंचे थे। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों के पसीने छूट रहे थे। उनके निरीक्षण कर लौटने के बाद सबने राहत की सांस ली। अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान डायट व विद्यालयों की व्यवस्था का जायजा लिया।

    इन अस्पतालों का किया निरीक्षण

    विद्यालयों में पढ़ाई के साथ शौचालय, पेयजल, खेल मैदान, चहारदीवारी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने व दुर्व्यवस्था वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने मोहनियां स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय बरेज, मुठानी, सेवा निकेतन उच्च विद्यालय बरहुली तथा कुदरा के उच्च विद्यालय फखराबाद व राम जानकी बालिका उच्च विद्यालय सकरी का निरीक्षण किया।

    वेतन रोकने का जिया निर्देश

    डायट के निरीक्षण के दौरान दुर्व्यवस्था पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। डायट की चहारदीवारी नहीं थी। गर्ल्स हॉस्टल के समीप जलजमाव, बदहाल खेल मैदान, परिसर में खंडहर नुमा पुराने भवन को देख प्राचार्य को फटकार लगाई। राशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य नहीं कराने के कारण उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। गर्ल्स हॉस्टल के बगल में जलजमाव पर प्राचार्य ने कहा कि यहां डायट के साथ रेलवे की भी जमीन है। सीमांकन नहीं होने के कारण घेराबंदी नहीं हो रही है।

    भड़क गए केके पाठक

    अपर मुख्य सचिव ने साथ चल रहे कैमूर के डीएम सावन कुमार व मोहनियां के एसडीएम राकेश कुमार सिंह को रेलवे के अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर जमीन की मापी कराने को कहा। अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय में बच्चों से किताब पढ़वाई और कुछ बच्चे किताब नहीं पढ़ पाए। जिसे देख वे भड़क गए। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ठाकुर से जवाब तलब किया।

    मिशन दक्ष 2023 के बारे में पूछा। जिसका उन्होंने सही जवाब दिया। कहा कि इसी मिशन के तहत जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं उनको दक्ष बनाने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे पांच बच्चों को एक शिक्षक गोद लेंगे। बच्चों को पांच माह के अंदर दक्ष बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य सचिव ने इस अभियान को हर हाल में साकार बनाने को कहा।

    ये भी पढ़ें- KK Pathak की चेतावनी! बिहार में शिक्षकों को मानना ही पड़ेगा ये ऑर्डर, नहीं तो हाथ से जाएगी अच्छी-खासी नौकरी

    ये भी पढ़ें- होशियार... खबरदार... आ रहे हैं KK Pathak, हेडमास्टरों की छुट्टी भी कर दी कैंसिल; शिक्षा विभाग में ऊपर से नीचे तक खलबली