Crop Survey: किसानों के लिए काम की खबर, कैमूर में शुरू हुआ खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे
कैमूर जिले में किसानों के हित में खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे शुरू हो गया है। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में फसलों का विवरण डिजिटल पोर्टल पर तैयार किया जा रहा है। रबी फसलों का सर्वे पहले ही पूरा हो चुका है और अब खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में किसानों की सुविधा व आवश्यकता को देखते हुए खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में रबी फसलों के डिजिटल सर्वे का कार्य विभाग के द्वारा पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी सरकार को भेजी जा चुकी है।
इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि डिजिटल सर्वे में कृषि विभाग के कर्मियों के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में छह लाख 87 हजार 148 प्लाटों पर लगी रबी फसलों का विवरण डिजिटल पोर्टल पर तैयार कराया गया है।
उन्होंने बताया कि रबी सीजन की फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने के बाद अब सरकार के दिशा- निर्देश के तहत जिले में खरीफ सीजन की फसलों का भी डिजिटल सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार डिजिटल सर्वे को लेकर जिला स्तर पर मास्टर प्रशिक्षक, डाटा अपलोड करने के सिस्टम सहित अन्य कार्य को भी पूरा कर लिया गया है।
सर्वे के लिए विभाग के सभी कृषि समन्वयक, कृषि विभाग सलाहकार, एटीएम, बीटीएम सहित अन्य कमियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया है।
संबंधित लोग गांव-गांव जाकर विभिन्न प्लाटों पर लगी फसलों को विवरण तैयार करने के कार्य में लगे हुए है। कृषि विभाग की जानकारी के अनुसार 6,61,681 खरीफ सीजन फसल को ले प्लाटों का सर्वे किया जाएगा।
जिले में प्रखंडवार किया जा रहा डिजिटल खरीफ फसल सर्वे
प्रखंड | प्लाट संख्या | सर्वे हुए प्लाटों की संख्या |
---|---|---|
अधौरा | 12,473 | 577 |
भभुआ | 115,798 | 1,658 |
भगवानपुर | 47,111 | 2,232 |
चैनपुर | 95,598 | 6,508 |
चांद | 64,281 | 1,766 |
दुर्गावती | 48,114 | 2,279 |
कुदरा | 44,642 | 2,141 |
मोहनियां | 76,256 | 4,269 |
नुआंव | 53,076 | 3,229 |
रामगढ़ | 60,831 | 564 |
रामपुर | 43,501 | 3,086 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।