Kaimur News: दिव्यांग पुत्र की पहले आंख फोड़ी, फिर पैर की उंगली काटी; इसके बाद हैवान पिता ने...
Kaimur News कैमूर जिले के अखलासपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक 14 वर्षीय दिव्यांग लड़के की उसके नशेड़ी पिता ने गुरुवार की रात नृशंस हत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भभुआ। Kaimur News: कैमूर के अखलासपुर गांव निवासी एक 14 वर्षीय दिव्यांग पुत्र की उसके नशेड़ी पिता ने गुरूवार की रात नृशंस हत्या कर दी। पिता ने पुत्र की पहले चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इसके बाद गला भी दबाया। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पुत्र की एक आंख भी फोड़ दी और उसके पैर की उंगली भी काट दी।
शरीर के कुछ अन्य हिस्सों को भी काटने का प्रयास
इसके अलावा शरीर के अन्य कुछ हिस्सों को भी काटने का प्रयास किया है। जिसने भी इस घटना को सुना वह हैरान रह गया। मृतक अखलासपुर गांव निवासी विनोद डोम का पुत्र आजाद कुमार बताया जाता है। घटना की शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसडीपीओ शिवशंकर कुमार व एसपी ललित मोहन शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम फरार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। मृत किशोर की बाई आंख व गले तथा दाहिने पैर की एक अंगुली पर चाकू से बने जख्म का निशान पाया गया।
पत्नी ने सुनाई आपबीती
पुअनि प्रदीप कुमार व चौकीदार के द्वारा शव का सदर अस्पताल पहुंचाने पर डा. कमलेश प्रसाद ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया। सदर अस्पताल पहुंची मृत किशोर की मां चिंता देवी ने बताया कि उसका पति विनोद डोम घर चलाने के लिए पैसा नहीं देता था।
अपनी आमदनी अपने ऊपर खर्च करता था और आए दिन नशे में गाली देकर झगड़ा करता रहता था। वह मदर शकुंतला स्कूल में सफाई कर स्कूल से मिलने वाली से परिवार का पालन पोषण करती थी। गुरुवार की शाम उसका पति नशे की हालत में आकर घर बच्चों के साथ भाग जाने को कहा। नहीं जाने पर जान से मारने की बात कही। पत्नी डर कर अपने साथ पुत्री नौ वर्षीय किरण व आठ वर्षीय गुंजन तथा सात वर्षीय पुत्र मजनु के साथ कुदरा में अपनी ननद के घर चली गई।
बड़ा बेटा रिश्तेदारी में चला गया था
अलग रह रहा बड़ा विवाहित पुत्र भीष्म कुमार भी पिता के धमकाने पर अपनी रिश्ते की भाभी के घर भभुआ आ गया। गुरुवार की रात घर पर दोनों पैर से दिव्यांग होने के कारण आजाद कुमार ही केवल रह गया। इसी दौरान रात में घर आए नशेड़ी पिता ने परिवार के अन्य लोगो का क्रोध दिव्यांग पुत्र पर उतारते हुए उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।
इसके बावजूद उसका क्रोध शांत नहीं हुआ तो उसने चाकू से प्रहार कर पुत्र के गले, बाई आंख व दाया कान तथा दाहिने पैर की एक अंगुली को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर जब चिंता देवी घर पहुंच कर रोने के साथ पति से झगड़ा करने लगी तो उसे पत्नी के साथ मारपीट भी की।
इसी दौरान पुलिस का वाहन आने की जानकारी होते ही वह घर से भाग गया। ज्ञात रहे कि मृतक की दो बड़ी बहनोंं काजल व अंजली का पूर्व में विवाह हो चुका है।
Ara News: अचानक थाने क्यों पहुंचे भोजपुर के एसपी डी राजन? मच गया हड़कंप; डायल 112 का किया निरीक्षण

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।