किस्त का पैसा लेकर PM Awas नहीं बनाने वाले लाभार्थियों की हुई पहचान, 413 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
कैमूर जिले में पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana 2025) के तहत 413 लोगों को आवास बनाने के लिए राशि दी गई लेकिन उन्होंने आवास नहीं बनाए। ग्रामीण विकास विभाग ने ऐसे लोगों की सूची मांगी है और उनसे राशि वसूलने की तैयारी है। इन लाभुकों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है और जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी।
जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में आवासविहीन लोगों को पीएम आवास (PM Awas Yojana 2025) उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2016 से 2021-22 में पीएम आवास बनाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई गई थी। राशि लेने के बाद भी 413 आवासों को लाभुकों के द्वारा अब तक पूरा नहीं किया गया है।
ऐसे लाभुकों की ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा सूची मांगी गई है। ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग के दिशा-निर्देश पर राशि लेकर आवास नहीं पूरा करने वाले लाभुकों को चिह्नित कर लिया गया है। चिह्नित किए गए लाभुकों को तीन श्रेणी में रखा गया है।
ग्रामीण विकास विभाग ने आवास पूरा करने के लिए लाभुकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय किश्त की राशि भी उपलब्ध कराई गई है। बावजूद आवास को पूरा नहीं किया गया। आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों से राशि वसूली के लिए कार्रवाई की जाएगी।
ए श्रेणी में 146, बी श्रेणी में 119, सी श्रेणी में 148 लाभुकों को रखा गया है। इस संबंध में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से 2021- 22 तक राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले 413 लाभुकों को चिह्नित किया गया है। विभाग को सूची उपलब्ध कराई जाएगी।
श्रेणी ए में चिह्नित अपूर्ण आवासों की संख्या प्रखंडवार
प्रखंड | लाभुक संख्या |
---|---|
अधौरा | 28 |
भभुआ | 4 |
भगवानपुर | 24 |
चैनपुर | 7 |
चांद | 16 |
दुर्गावती | 25 |
कुदरा | 2 |
मोहनियां | 12 |
नुआंव | 1 |
रामगढ | 3 |
रामपुर | 24 |
प्रखंड - बी श्रेणी में चिह्नित लाभुक
प्रखंड | लाभुक संख्या |
---|---|
अधौरा | 55 |
भभुआ | 6 |
भगवानपुर | 3 |
चैनपुर | 3 |
चांद | 17 |
दुर्गावती | 1 |
कुदरा | 1 |
मोहनियां | 11 |
नुआंव | 3 |
रामगढ | 8 |
रामपुर | 11 |
श्रेणी सी में चिह्नित अपूर्ण आवासों की संख्या प्रखंडवार
प्रखंड | लाभुक संख्या |
---|---|
अधौरा | 19 |
भभुआ | 29 |
भगवानपुर | 11 |
चैनपुर | 8 |
चांद | 6 |
दुर्गावती | 9 |
कुदरा | 25 |
मोहनियां | 5 |
नुआंव | 14 |
रामगढ | 17 |
रामपुर | 5 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।