Bihar Teacher News: मुश्किल में फंसे 31 स्कूलों के हेडमास्टर, एक लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
Bihar Education News बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की डेटा इंट्री के लिए बैठक की। लेकिन 31 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे जिससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूर्व में सभी विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं का विवरण दर्ज किया था लेकिन अब फिर से डेटा इंट्री के लिए निर्देश दिए गए हैं।
संवाद सूत्र, चैनपुर। बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की डेटा इंट्री के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी उच्च एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बुधवार को बैठक की गई।
बैठक में 31 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित रहे। जिनसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। पूर्व में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के द्वारा विभाग के निर्देश पर यू डायस पोर्टल पर विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं का विवरण दर्ज किया गया था।
लेकिन सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में यू डायस पोर्टल का विभाग द्वारा आकलन करने पर काफी अंतर पाया गया। जिसको देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी उच्च एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाई गई थी।
बैठक के दौरान उपस्थित प्रधानाध्यापकों को मिस मैच हो रहे डाटा के बारे में बताया गया।बैठक में सभी प्रधानाध्यापक को सत्र 2024-25 में विद्यालय में नामांकित छात्र छात्राओं की संख्या एवं यू डायस पोर्टल पर अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के डिटेल के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें काफी अंतर था।
इस बैठक के दौरान यू डायस पोर्टल पर छात्र छात्राओं की डेटा इंट्री कराया गया एवं आउट बाक्स में गए छात्र-छात्राओं को इंपोर्ट कराया गया। ताकि इंट्री किए गए एवं नामांकित छात्र-छात्राओं का डेटा का मिलान किया जा सके।
इन छात्र-छात्राओं की मांगी गई सूची
बैठक के दौरान जिन छात्र छात्राओं की इंट्री किसी कारणवश नहीं हो रही थी, वैसे छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर कारण सहित उनकी सूची मांगी गई।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 31 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मिलित नहीं हुए जिनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
उन्होंने कहा की पत्र प्राप्ति के साथ ही जवाब देने को कहा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं होता है तो अंग्रेतर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
यह भी पढ़ें-
Bihar: शिक्षकों के ट्रांसफर पर आया अपडेट, सभी जिलों में दिखेगा असर; DEO के मिले नए निर्देश
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।