Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल, बिना ब्याज के दी जाएगी आर्थिक सहायता

    भभुआ में भूमि संरक्षण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अनूठी पहल की है। जिले के 162 महिला समूहों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 50-50 हजार रुपये की बिना ब्याज की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह वित्तीय सहायता महिलाओं को 18 महीने बाद वापस करनी होगी जिससे वे रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकें।

    By Ravindra Nath Bajpai Edited By: Rajesh Kumar Updated: Wed, 13 Aug 2025 02:55 PM (IST)
    Hero Image
    आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अनूठी पहल की है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भूमि संरक्षण विभाग की ओर से सकारात्मक पहल शुरू की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिना ब्याज के सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूमि संरक्षण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 162 महिला समूहों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलछाजन 2.0 के माध्यम से संचालित आजीविका गतिविधियों के तहत परियोजना क्षेत्र में जीविका द्वारा संचालित समूह को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।

    प्रदान की गई सहायता राशि 18 माह बाद बिना ब्याज के वापस करनी होगी। भूमि संरक्षण विभाग की इस योजना का लाभ ऐसी महिलाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। जो भूमिहीन हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 से अब तक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलछाजन 2.0 के तहत 162 समूहों की महिलाओं को सहायता राशि दी गई है। क्या कहते हैं अधिकारी-

    प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलछाजन 2.0 के अंतर्गत समूह की महिलाओं को रोजगारपरक बनाने के लिए सहायता दी जा रही है। यह राशि 18 माह बाद बिना ब्याज के वापस की जानी है। जिले की महिलाएं विभिन्न प्रकार के रोजगार करके आत्मनिर्भर बन रही हैं।

    -एस.के. सिंह, परियोजना अधिकारी, भूमि संरक्षण