Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर में ठंड का असर जारी, गलन व कनकनी से लोग बेहाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:47 PM (IST)

    भभुआ। जिले में ठंड का असर जारी है। गुरुवार को भी पिछले दो दिनों की तरह ही ठंड का प्रभाव रहा। हालांकि गुरुवार की सुबह हल्की धूप निकल गई। जो दिन में दोपहर तक रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन गलन व कनकनी अभी पूर्व की तरह ही है।

    Hero Image
    कैमूर में ठंड का असर जारी, गलन व कनकनी से लोग बेहाल

    भभुआ। जिले में ठंड का असर जारी है। गुरुवार को भी पिछले दो दिनों की तरह ही ठंड का प्रभाव रहा। हालांकि गुरुवार की सुबह हल्की धूप निकल गई। जो दिन में दोपहर तक रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन गलन व कनकनी अभी पूर्व की तरह ही है। जिले में गुरुवार को भी छह-सात डिग्री तक तापमान रहा। गुरुवार को कोहरा का प्रभाव काफी कम रहा। इससे लोगों को घर से बाहर निकलने में कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन ठंड अधिक रहने के चलते गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह से लकड़ी कूट जुटा कर अलाव जला रहे हैं। इससे ठंड से राहत मिल रही है। बाजार में भी व्यवसायी कूट जला कर ठंड से राहत पा रहे हैं। इस बार नगर परिषद भभुआ की ओर से कहीं अलाव नहीं जलवाया गया है। इससे नगर के लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। नगर के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी प्रशासन द्वारा नहीं करवाया गया है। लेकिन कुछ समाजसेवियों व संगठन के लोगों ने नगर के विभिन्न वार्डों में कंबल का वितरण किया है। इससे कुछ जरूरतमंदों को कंबल मिल गया है। जिससे उन्हें इस हाड़ कंपाती ठंड में राहत मिली है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोई व्यवस्था नहीं है। न ही अलाव जलवाया जा रहा है और न ही जरूरतमंदों के कंबल का वितरण कराया जा रहा है। लोग पुआल व लकड़ी जला कर ठंड से राहत पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जनवरी माह में ठंड काफी बढ़ गई। लेकिन प्रशासन की व्यवस्था इस बार काफी खराब रही। लोग ठंड से बेहाल हैं। लेकिन प्रशासन जरूरतमंदों की सुधि नहीं ले रहा। इससे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner