Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए 10 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार देगी 2 लाख तक की सहायता

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 02:26 PM (IST)

    भभुआ जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की पहली किश्त मिलेगी। योजना का लाभ पाने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है। 18 से 60 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो आयकर दाता नहीं हैं और सरकारी नौकरी में नहीं हैं।

    Hero Image
    महिला रोजगार योजना के लिए अब तक 10897 आए आवेदन

    जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत स्वरोजगार के लिए महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए सभी परिवार की एक महिला को पहली किस्त के रूप में दस हजार रुपये बैंक खाता के माध्यम से दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोजगार शुरू करने के बाद सरकार द्वारा आकलन कर दो लाख की राशि अतिरिक्त सहायता के रूप में देने की बात कही गई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है।

    इस संबंध में जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सात सितंबर से जिले में इस योजना के तहत जीविका समूह में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू है। उन्होंने बताया जिले में दस सितंबर तक 10,897 आवेदन लिए गए है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में 18,957 स्वयं सहायता समूह का गठन है।

    योजना की पात्रता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि लाभ लेने वाली महिलाओं का स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है। महिलाओं की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। आवेदिका स्वयं या उनके पति आयकर दाता की श्रेणी में नहीं हो एवं सरकारी नियमित व संविदा में नहीं होनी चाहिए।

    स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए क्षेत्र स्तरीय संगठन या नगर निकाय द्वारा निर्धारित बैठक में आवेदन देंगी। उन्होंने बताया कि योजना के पंजीकरण के लिए राशि मांगने पर जिला कार्यालय व प्रखंड कार्यालय पर शिकायत कर सकते हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्र में योजना में आवेदन जमा करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है।

    जिले में प्रखंडवार स्वयं सहायता समूह की संख्या

    प्रखंड स्वयं सहायता समूह की संख्या
    अधौरा 737
    भभुआ 2804
    भगवानपुर 1343
    चैनपुर 2495
    चांद 1594
    दुर्गावती 1733
    कुदरा 1829
    मोहनियां 2255
    नुआंव 1302
    रामगढ 1611
    रामपुर 1251

    प्रखंडवार दस सितंबर तक जमा आवेदनों की प्रखंडवार संख्या-

    प्रखंड              जमा आवेदनों की संख्या

    अधौरा                 282

    भभुआ                2044

    भगवानपुर            592

    चैनपुर                 1775

    चांद                     935

    दुर्गावती                427

    कुदरा                   605

    मोहनियां              1065

    नआंव                  1082

    रामगढ                 960

    रामपुर                1130