Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MGNREGA Ranking: मनरेगा योजना के काम में चैनपुर का राज्य में पहला स्थान, जानें बाकी प्रखंडों का हाल

    ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजनाओं की समीक्षा में कैमूर जिले का चैनपुर प्रखंड प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। यह स्थान चैनपुर ने बीते दो माह से बरकरार रखा है। मनरेगा के विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन के बाद यह रैंकिंग जारी की गई जिसमें कुदरा प्रखंड आठवें स्थान पर है।

    By Durgesh Srivastva (Bhagwanpur) Edited By: Krishna Parihar Updated: Mon, 25 Aug 2025 03:47 PM (IST)
    Hero Image
    मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में चैनपुर प्रखंड का राज्य में पहला स्थान

    जागरण संवाददाता, भभुआ। ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के बाद रैंकिंग में प्रदेश में चैनपुर प्रखंड पहले स्थान पर है।

    मनरेगा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो माह से कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड का प्रथम स्थान कायम है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त मनरेगा सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से प्रखंड स्तरीय मनरेगा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद जारी की गई रैंकिंग में कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड को मनरेगा योजना के कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने में पहला स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य में पहला स्थान दो माह से रैंकिंग में कायम है।

    जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि बिहार में कुल 533 प्रखंड है। मनरेगा के विभिन्न मानक, मानव दिवस सृजन, स-समय मजदूरी का भुगतान, एरिया आफिसर जांच, जल संचयन योजनाएं सहित अन्य योजनाओं के मानक पर पूरे राज्य में चैनपुर प्रखंड का प्रथम स्थान है।

    प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार, जेई विदेंश्ववरी प्रसाद, पीटीए विजय बहादुर तिवारी, योगेन्द्र प्रसाद का योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं राज्य में जिले का कुदरा प्रखंड राज्य में आठवें स्थान स्थान पर है।

    भगवानपुर प्रखंड 80, चांद प्रखंड 100, नुआंव प्रखंड 128, रामपुर प्रखंड 142, भभुआ प्रखंड 216, मोहनियां प्रखंड 294, अधौरा प्रखंड 313, दुर्गावती प्रखंड 485 व रामगढ़ 490 वें स्थान पर है।

    बता दें कि जिले के सभी 11 प्रखंडों के अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत 10,3,433 योजनाएं संचालित हैं। जिनमें से 90,670 योजनाएं पूर्ण हो चुकी है। जबकि 120763 योजनाओं पर कार्य चल रहा है।