Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भभुआ का संजीत नेशनल हॉकी के लिए चयनित, पंजाब में बिखेरेगा अपना जलवा; इसी खेल में बड़ी बहन भी है माहिर खिलाड़ी

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 04:43 PM (IST)

    भभुआ नगर के वार्ड 15 निवासी संजीत कुमार का नेशनल हॉकी में चयन हुआ है। वे 6 से 11 जनवरी तक पंजाब के जालंधर में होनी वाली अंडर-19 प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कला संस्कृति युवा विभाग एवं खेल प्राधिकरण पटना जिला प्रशासन के तत्वावधान में बीते दिनों विद्यालय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 तक बिहार के मुजफ्फरपुर में किया गया था।

    Hero Image
    भभुआ का संजीत नेशनल हॉकी के लिए चयनित, पंजाब में बिखेरेगा अपना जलवा

    जागरण संवाददाता, भभुआ (कैमूर)। भभुआ नगर के वार्ड 15 निवासी संजीत कुमार का नेशनल हॉकी में चयन हुआ है। वे 6 से 11 जनवरी तक पंजाब के जालंधर में होनी वाली अंडर-19 प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

    प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की टीम भाग लेगी। राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन हुआ है।

    बता दें कि कला संस्कृति युवा विभाग एवं खेल प्राधिकरण पटना जिला प्रशासन के तत्वावधान में बीते दिनों विद्यालय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 तक बिहार के मुजफ्फरपुर में किया गया था।

    बहन खेल चुकी हैं 8 बार नेशनल

    संजीत कुमार बिहार राज्य हॉकी एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र मुजफ्फरपुर में रहते हैं और एकलव्य टीम से खेलते हैं। अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर उनका चयन अंडर-19 टीम में किया गया है। अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते अंडर-19 बालक वर्ग में संजीत चैंपियन बने थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजीत कुमार एकलव्य हॉकी टीम से सेंटर फारवर्ड की जगह पर खेलते हैं। संजीत के बड़े भाई अजीत कुमार भी हॉकी के सीनियर नेशनल खिलाड़ी हैं। वह भी बिहार हॉकी टीम से नेशनल खेल चुके हैं।

    वहीं, संजीत की बहन अंकिता कुमारी बिहार हॉकी टीम से लगातार आठ बार नेशनल खेल चुकी है एवं बिहार हॉकी टीम की कैप्टन रह चुकी हैं। यह जानकारी संजीत के बड़े भाई अजीत कुमार ने दी।

    यह भी पढ़ें -

    Bihar Teacher News: DLED पास अभ्यर्थियों को KK Pathak ने दी खुशखबरी, कहा- चिंता मत कीजिए बस मेहनत...

    गिर जाएगी नीतीश की सरकार! BJP के दिग्गज नेता ने बता दिया JDU का फ्यूचर, बोले- ज्यादा दिन साथ नहीं रहेंगे MLA-MP