Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी करने राजस्थान से बिहार आया था दूल्हा, विवाह के बाद लौट रहे वर पक्ष से दिनदहाड़े दुल्हन छीनने का प्रयास

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 09:16 AM (IST)

    Bihar Crime News कैमूर जिले के भगवानपुर में रविवार को विवाह के बाद दुल्हन को बदमाशों ने छीनने का प्रयास किया। वर पक्ष को पीटने लगे लेकिन ग्रामीण चिकित्सक कमलेश सिंह और डायल 112 पुलिस गश्ती जीप के आने पर बदमाश भाग गए। राजस्थान के पाली जिले से आए वर पक्ष ने वधू पक्ष को 20 हजार रुपये दिए थे।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, भगवानपुर (कैमूर)। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के माता मुंडेश्वरी धाम में रविवार को विवाह के बाद ई-रिक्शा से कृष्णापुर (हरिपुर) लौट रहे वर पक्ष को घेरकर तीन बाइकों पर सवार बदमाशों ने सरेराह दुल्हन को छीनकर भागने का प्रयास किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विरोध करने पर बदमाश वर पक्ष की पिटाई करने लगे, इसी बीच भगवानपुर जाने के क्रम में सरैयां गांव निवासी कमलेश सिंह (ग्रामीण चिकित्सक) बाइक से वहां पहुंचे और माजरा समझ बदमाशों को डांट-फटकार लगाई।

    इतने में सामने से डायल 112 की पुलिस गश्ती जीप को सामने से आता देख सारे बदमाश भाग खड़े हुए। वर पक्ष राजस्थान के पाली जिले के सोजत सिटी थाना के बोयल गांव से स्थानीय लड़की से विवाह करने आया था। एक महिला के माध्यम से विवाह तय हुआ था, इसके एवज में वधू पक्ष को बीस हजार रुपये भी दिए थे।

    दो दिन पहले ही तय हुई थी शादी

    दूल्हे विनोद कुमार के पिता जोरा राम ने बताया कि दो दिन पहले ही पुत्र का विवाह एक महिला के माध्यम से तय हुआ था। उन्होंने 20 हजार रुपये कपड़ों की खरीदारी के लिए दुल्हन पक्ष को दिया था। घटना के बाद इस विवाह पर संदेह हो रहा है।

    थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष को बुलाया गया है। आने के बाद मामले का पर्दाफाश होगा। अभी वधू की आयु का भी सत्यापन कराया जाएगा। किन शर्तों पर विवाह किया गया है, इसका भी पता किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें-

    Sasaram News: सासाराम फोरलेन पर बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में बस ने मारी टक्कर; 3 की मौत और 15 घायल

    बिहार में बाढ़ से तबाही... 5 लोग डूबे, कई तटबंध टूटने से हड़कंप; लाखों की आबादी प्रभावित

    comedy show banner
    comedy show banner