वन्य जीव जंतुओं के बाद अब मगरमच्छों पर तस्करों की नजर
कैमूर। कैमूर जिले के वन्य जीव जंतुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में भभुआ

कैमूर। कैमूर जिले के वन्य जीव जंतुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में भभुआ रेंज क्षेत्र के भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव के पास नदी के किनारे से मृत अवस्था में गुरुवार को मगरमच्छ मिला। मृत मगरमच्छ को देखने के बाद गांव वालों ने वन विभाग के कर्मियों को सूचना दी। उसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने उसको अपने कब्जे में ले लिया। वहीं गांव के लोगों के द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि मगरमच्छों को शायद तस्करों ने ही मारा होगा या किसी ने मछली आदि मारने के लिए जहर आदि डाला होगा, जिससे मगरमच्छ भी उसके जद में आ गया। हालांकि मगरमच्छ कैसे मरा इसका जवाब वन विभाग के पास भी नहीं है। ज्ञात हो कि कैमूर जिले में इन दिनों तस्कर काफी सक्रिय है, जहां से वन्य जीव जंतुओं का तस्करी का तस्कर पैसा कमा रहे है। अभी पिछले दिनों ही पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों से तो तेंदुआ का खाल, जंगली सुअर का दांत, पेंगोलिन यानी बज्रकिट का पांच किलो स्कल, कस्तुरी आदि को बरामद किया था। मामले में आधा दर्जन से अधिक की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके अलावा आए दिन जिले के कई क्षेत्रों में नीलगाय तथा हिरणों के शिकार तथा घायल होने की सूचना मिलते रहती है। लेकिन तस्करी के बारे में वन विभाग को भनक तक नहीं लगी। अब इसी क्रम में गुरुवार को मृत अवस्था में मगरमच्छ मिला है। जबकि पिछले साल ही वन विभाग को 60 की संख्या में आसपास जंगल तथा वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा को लेकर वनरक्षियों की तैनाती भी सरकार की ओर से की गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर भभुआ रेंजर चरित्र चौधरी ने बताया कि गांव के लोगों ने टोड़ी चेक नाका पर तैनात वन कर्मियों को मृत मगरमच्छ के बारे में जानकारी दी थी। उसको बरामद कर लिया गया है। मृत मगरमच्छ काफी छोटा बच्चा है। उसको मकरी खोह के जंगल में जमीन के अंदर मिट्टी से ढंक दिया जा रहा है। मृत मगरमच्छ के बारे में टीम के द्वारा अनुसंधान कराई जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।