Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच नर मुंड के साथ ढ़ोंगी बाबा गिरफ्तार

    By Edited By:
    Updated: Fri, 07 Oct 2016 02:50 AM (IST)

    कैमूर। अंध विश्वास की खेती कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाला ढ़ोंगी बाबा आखिरकार

    कैमूर। अंध विश्वास की खेती कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाला ढ़ोंगी बाबा आखिरकार बुधवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गेरूआ वस्त्र धारी उक्त पाखंडी को उसके घर दसौती से डीएसपी मनोज राम के नेतृत्व में मोहनियां थानाध्यक्ष मनोज कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि मोहनियां थाना क्षेत्र के दसौती गांव निवासी धर्मराज गोड़ की पहचान क्षेत्र में ओझा के रूप में है। वह झाड़ फूंक के साथ लोगों को अंधविश्वास के चक्कर में डालता था। इसके बाद हवन पूजन के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठता था। फर्जी बिल पर सामग्री का नाम व दाम अंकित कर ऐसे लोगों को देता था। गत 12 सितम्बर को उसने कुदरा थाना क्षेत्र के घटांव गांव निवासी पिंटू रावत को जाल में फंसाया। उनकी तबीयत खराब रहती थी। पिंटू अपने भाई गुड्डू रावत के साथ दसौती निवासी ढोंगी बाबा के घर पहुंचा। ढोंगी ने बीमारी ठीक करने की गारंटी देते हुए हवन पूजन करने की बात कही। सामान खरीदने के नाम पर 17 हजार रुपया लिया। वह सामान खरीद कर बीमार पिंटू रावत के घर पहुंचा। जिसमें सिर्फ लकड़ी का बुरादा व आंटा था। धर्मराज गोड़ ने राधा अग्रवाल औरंगाबाद के रासायनिक दुकान का बिल दिया। जिस पर 15 हजार 112 रुपया अंकित था। हवन के बाद भी पिंटू रावत ठीक नहीं हुआ तो ढ़ोंगी बाबा ने उसे अपने घर पर बुलाया। बुधवार की देर शाम पिंटू रावत अपने भाई गुड्डू रावत व उनकी पत्‍‌नी के साथ धर्मराज गोड़ के घर पहुंचा। देर शाम पूजा पाठ का ढोंग शुरू हुआ। इसी दौरान ढोंगी महिला को भूत उतारने के नाम पर घर के परिसर में बने काली मंदिर में ले गया। जहां उसने छेड़खानी का प्रयास किया। महिला ने वहां से हटने के बाद परिजनों को ढोंगी बाबा की करतूत बतायी। परिजनों ने तत्काल डीएसपी व थानाध्यक्ष को फोन किया। डीएसपी ने फौरन थानाध्यक्ष के साथ ढोंगी बाबा के घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से पांच नर मुंड, रासायनिक दुकान औरंगाबाद व मुगलसराय का फर्जी बिल, 16 हजार रुपए नकद बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि धर्मराज गोड़ वर्ष 1992-93 में मोहनियां में डकैती मामले में जेल गया था। अंधविश्वास का शिकार बना कर लोगों को ठगना ही उसका मुख्य कारोबार बन गया था। गुड्डू रावत द्वारा ढोंगी धर्मराज गोड़ के विरूद्ध मोहनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उसके बाद गुरूवार को उसे जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें