Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर में श्रद्धालुओं से भरी मैजिक-ट्रैक्टर की टक्कर में 16 घायल, मां मुंडेश्वरी के दर्शन कर घर लौट रहे थे सभी

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 03:34 PM (IST)

    बेलांव भगवानपुर मुख्य नहर पथ पर शुक्रवार की रात्रि श्रद्धालुओं से भरी मैजिक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर चोट वाले श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायल श्रद्वालु करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतरीबांध गांव के हैं।

    Hero Image
    हादसे में घायल का इलाज करते चिकित्सक। जागरण।

    संवाद सूत्र, रामपुर (कैमूर)। प्रखंड के बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलांव भगवानपुर मुख्य नहर पथ पर शुक्रवार की रात्रि श्रद्धालुओं से भरी मैजिक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जिससे करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी किसी के द्वारा डायल 112 को दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेलांव थाना की पुलिस ने पहुंच कर सभी घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी रामपुर भेजवाया। जहां चिकित्सक डा. रमेश कुमार ने सभी का इलाज किया। वही गंभीर चोट वाले श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

    सभी घायल श्रद्वालु करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतरीबांध गांव के हैं। जो मां मुंडेश्वरी से दर्शन कर घर लौट रहे थे। सड़क पर टहल रहे लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज हुई की ट्रैक्टर के आगे वाला चक्का निकलकर बाहर हो गया और मैजिक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जोरदार टक्कर होने के कारण मैजिक खेत में पलट गई।

    हमलोग इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिए और सभी श्रद्धालुओं को बारी बारी से मैजिक से बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि मैजिक की मात्र एक लाइट जल रही थी। जिससे दूर से यह पता चल रहा था कि बाइक आ रही है। घायल सती देवी ने बताया कि घर में देवर की नौकरी लगी थी। उसकी मन्नत पूरा करने के लिए हम सभी लोग भीतरी बांध से मुंडेश्वरी दर्शन करने के लिए गए थे।

    माता का दर्शन करने के बाद हम सभी लोग घर लौट रहे थे। हमलोग मैजिक पर सवार होकर कुल 18 आदमी गए थे। जिसमें 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में सबसे अधिक चोट रमकलीया कुंअर को आई है। उनको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

    वहीं घायओं में सुदामा राम, बेली कुंअर 70 वर्ष सती देवी 40 वर्ष छोटू कुमार 15 वर्ष सत्यम कुमार 17 वर्ष रिंकी देवी 50 वर्ष लल्लू राम अच्छी देवी प्रभादेवी सुधा देवी सीवा कुमार मुआ कुंअर प्रिया कुमारी शामिल हैं।