विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamui News: ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरकर युवक की मौत, पत्नी-बच्चों के साथ लौट रहा था घर; स्टेशन पर मचा कोहराम

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sun, 09 Apr 2023 11:02 AM (IST)

जमुई स्टेशन पर झाझा-पटना ईएमयू ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक भागलपुर का बताया जाता है। ...और पढ़ें

जमुई में ट्रेन से कटकर भागलपुर के युवक की मौत। जागरण
जमुई में ट्रेन से कटकर भागलपुर के युवक की मौत। जागरण

जमुई, जागरण संवाददाता। जमुई रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान फेरी रोड़ बरारी भागलपुर निवासी स्वर्गीय लखन लाल साव के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद प्लेटफार्म नंबर 1 पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद जमुई रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय और आरपीएफ के जवान घटनास्थल से युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने ससुराल जमुई सिरचन नवादा दो दिन पहले आया हुआ था। रविवार की सुबह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ भागलपुर जाने के लिए जमुई स्टेशन आया। वह झाझा-पटना ईएमयू ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिर गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। झाझा-पटना ईएमयू ट्रेन लगभग 32 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। आउटर सिग्नल पर हिमगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। मृतक के शव को पटरियों से उठाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रेल पीपी जमुई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।