Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई के बरहट पहुंची राष्ट्र गुणगान यात्रा, ग्रामीणों के साथ लगी चौपाल

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 06:27 PM (IST)

    जमुई के बरहट में नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र गुणगान यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों को राष्ट्र की सुरक्षा स्वच्छ राजनीति और संघर्षशील नेतृत्व के महत्व के बारे में बताया गया। वंशवाद की राजनीति को लोकतंत्र के लिए हानिकारक बताया गया और युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

    Hero Image
    यात्रा के 13वें दिन बरहट पहुंची राष्ट्र गुणगान यात्रा। (फोटो जागरण)

    संवाद सूत्र, बरहट(जमुई)। नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र गुणगान यात्रा के 13वें दिन बरहट प्रखंड के बरहट, दोबटिया, तमकुलिया, पेंघी तथा भरकहुआ समेत आधा दर्जन गांवों में पहुंची।

    यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और राष्ट्र गुणगान यात्रा का उद्देश्य तथा अब तक की उपलब्धियां साझा कीं।

    निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और हित सर्वोपरि हैं। इसके लिए स्वच्छ राजनीति और स्वच्छ राजनेता जरूरी हैं। उन्होंने वंशवाद और विरासत की राजनीति को लोकतंत्र के लिए अभिशाप बताया और कहा कि संघर्ष और सियासत की राजनीति होनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों के साथ नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह।

    केवल संघर्षशील नेता ही देश की जमीनी समस्याओं को समझकर समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने प्रदेश के जमुई सहित अन्य जिलों का उदाहरण देते हुए बताया कि स्वतंत्रता के बाद भी वंश और विरासत की राजनीति का बोलबाला है।

    उन्होंने युवा शक्ति को देश के विकास में आवश्यक बताया और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की कहानियों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और नेतृत्व की भावना विकसित की जा सकती है।

    यात्रा में किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की आवश्यकता पर जोर दिया गया। यात्रा जिन गांवों में पहुंची, वहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यात्रा में रूचि दिखाई।

    comedy show banner
    comedy show banner