Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमी के साथ चली गई प्रमिका, पचायत ने कहा- गांव छोड़ दो; पुलिस बोली- ना ना ऐसा नहीं

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 07:05 PM (IST)

    जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक पंचायत ने विवादित फैसला सुनाया है। प्रेमी युगल के फरार होने के बाद पंचायत ने लड़की के परिवार को गांव छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    प्रेम प्रसंग मामले में पंचायत ने परिवार वालों को गांव छोड़ने का फरमान सुनाया

    संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में पंचों ने तुगलकी फरमान सुनाया है। प्रेमी युगल के फरार होने के बाद पंचों ने लड़की पक्ष को गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जानकारी से इनकार किया है। पता लगाकर कार्रवाई की बात कही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी-प्रेमिका अलग-अलग समुदाय से आते हैं। लड़की की मां ने पुलिस अधीक्षक एवं थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पीड़िता मां के आवेदन पर केस दर्ज करने की बात कही है।

    अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री 31 जुलाई को बिना किसी सूचना के घर से निकल गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव के सचिन कुमार साव के साथ वह भाग गई है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। अब गांव के लोग दबाव बना रहे हैं कि जल्द से जल्द दोनों को वापस लाओ, अन्यथा तुम्हें गांव छोड़ना पड़ेगा।

    प्रेम-प्रसंग का मामला है। लड़का और लड़की दोनों की खोज की जा रही है। गांव छोड़ने जैसा फरमान सुनाने जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस लड़की के स्वजन के घर पर गई थी। जल्द ही लड़का और लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। -संजय कुमार, थानाध्यक्ष, झाझा।

    लड़का और लड़की अलग- अलग समुदाय के रहने से हमलोग लगातार बरामदगी के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में एसडीपीओ सहित थानाध्यक्ष से बात हुई है। गांव छोड़ने के फरमान वाली बात गलत है। -पप्पू यादव, मुखिया, छापा पंचायत।